फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students protest against fee hike

AMU: शुल्क वृद्धि पर भड़के विद्यार्थी, धरना-प्रदर्शन, महिला सुरक्षाकर्मी जख्मी, गो-बैक प्रॉक्टर के लगे नारे

Mon, 04 Aug 2025 02:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 02:58 PM IST
सार

इंतजामिया ने आठ साल बाद शुल्क बढ़ाया है। इसको लेकर विद्यार्थियों में जबर्दस्त गुस्सा दिखा। दोपहर में छात्र-छात्राएं बाब-ए-सैयद (गेट) पर आ गए। उन्होंने अपने गुस्से का इजहार करते हुए गेट बंद कर दिया।

विज्ञापन
AMU students protest against fee hike
बाब-ए-सैयद पर हंगामा करते विद्यार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 4 अगस्त को एक बार फिर छात्र-छात्राएं सभी कोर्सों में 36 फीसदी शुल्क वृद्धि पर भड़क गए। छात्र-छात्राओं ने बाबे सैयद को बंद कर बढ़े शुल्क को वापस लेने की मांग की। 

विज्ञापन


बाबे सैयद खुलवाने को लेकर प्रॉक्टोरियल टीम और विद्यार्थियों में धक्का-मुक्की हो गई। इसमें एक यूनिवर्सिटी की महिला सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गई। विद्यार्थियों ने गो बैक प्रॉक्टर के नारे लगाए। इंतजामिया से जुड़े लोगों ने बताया कि 15 साल के बाद शुल्क में वृद्धि की गई है। वहीं, बेहोश हुई छात्रा सना मुबीन ने धुक्का-मुक्की के दौरान जानबूझकर प्रॉक्टोरियल टीम पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे छात्र-छात्राओं ने बाबे सैयद पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। यहां तैनात यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों ने प्रॉक्टर कार्यालय को सूचना दी। थोड़ी देर में प्राॅक्टोरियल टीम आ गई। टीम ने विद्यार्थियों से बाबे सैयद खोलने के लिए कहा, इसी बात पर शुल्क वापस लेने की मांग को लेकर विद्यार्थियों और टीम के सदस्यों के बीच बहस हो गई। उसके बाद  धक्का-मुक्की हो गई। इसमें एक महिला सुरक्षाकर्मी के पैर में चोट आ गई, उसे जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। बाबे सैयद के पास छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की और गो-बैक प्रॉक्टर के नारे लगाए। प्रॉक्टर ने कई बार छात्र-छात्राओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। बाबे सैयद पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी पर विद्यार्थियों में नाराजगी दिखी। शाम को विद्यार्थी बाबे सैयद पर टेंट लगाना चाह रहे थे, जिसे इंतजामिया ने लगने नहीं दिया

विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्सों में मामूली शुल्क की वृद्धि गई है, जिसका विरोध छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। विद्यार्थियों के धरना-प्रदर्शन में बाहरी व्यक्ति भी शामिल हो रहे हैं, जिनकी शिनाख्त कर उनकी सूची पुलिस को दी जा रही है।-प्रो. मोहम्मद वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू

इस तरह बढ़ा शुल्क

बीए तीसरे सेमेस्टर में जिन विद्यार्थियों ने 8 हजार रुपये जमा किए थे। अब उन्हें चौथे सेमेस्टर में 12 हजार रुपये जमा करने पड़े। स्कूल के कक्षा 11 में 8750 रुपये जमा हुए थे। अब उन्हें 12200 रुपये जमा करने पड़ रहे हैं। प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी पहली बार 3650 रुपये जमा करते थे। इसमें अब 750 रुपये की वृद्धि की गई है। बीए, बी.कॉम, बीबीए, बीएससी, एमएम, एम.कॉम, एमएससी की ट्यूशन फीस पहले 605 थी, अब 800 रुपये होगी। बीबीए, बीए बीएड, बीएससी बीएड, बीए एलएलबी , बीएलआई साइंस, बीपीएड, बीएड की ट्यूशन फीस पहले 605 थी, अब 1000 रुपये होगी। बीएससी मेडिसिन, बीआरटीटी प्री तिब, बीयूएमएस एमएलआई साइंस, एमपीएड, एमएड, एमएसडब्ल्यू, एलएलएम की ट्यूशन फीस पहले 550, 605, 1210 रुपये थी, अब 1200 रुपये होगी। बीटेक, बीआर्क की ट्यूशन फीस पहले 1815, 1980 रुपये थी, अब 2400 रुपये होगी। बीई, एमटेक की ट्यूशन फीस पहले 2420 रुपये थी, अब 3000 रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed