फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students protest against Dharma Sansad, sloganeering against Yogi-Modi

अलीगढ़ः धर्म संसद के विरोध में एएमयू छात्रों का मार्च, योगी-मोदी के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 03 Jan 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
AMU students protest against Dharma Sansad, sloganeering against Yogi-Modi
धर्म संसद के विरोध में बाब ए सैयद पर मार्च निकाते एएमयू छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
22 व 23 जनवरी को अलीगढ़ में होने वाली धर्म संसद के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्र उतर आए हैं। हरिद्वार में हुई धर्म संसद में मुस्लिम विरोधी बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने के विरोध में छात्रों ने मार्च निकाला। इस दौरान योगी-मोदी के खिलाफ नारेबाजी हुई।
विज्ञापन

रविवार को विरोध मार्च डक पांड्स से बाब-ए-सैयद तक निकला। छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि अलीगढ़ में धर्म संसद के आयोजन की अनुमति न दी जाए। हरिद्वार में धर्म संसद में नफरती भाषण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाया। छात्रों ने बताया कि 27 दिसंबर को हरिद्वार में धर्म संसद में मुसलमानों को निशाना बनाया गया। मुसलमानों को मारने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि गांधीजी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले संत कालीचरण के खिलाफ कार्रवाई होती है, लेकिन जिन्होंने धर्म संसद में नफरती भाषण दिया, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि यहां से शुरू होकर संसद तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। छात्र नेता अबु सईद सिद्दीकी ने कहा कि देश के संविधान की धज्जियां यति नरसिंहानंद उड़ा रहे हैं। धर्म संसद के जरिये नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। देश को गोडसे के विचारधारा के लोग तोड़ने का काम कर रहे हैं। छात्र नेता सलमान ने कहा कि देश की सरकार इतनी कमजोर हो गई है कि आरोपियों को अब तक जेल नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा कि शरजील इमाम की बात आती है तो यूएपीए लग जाता है, लेकिन धर्म संसद में जो मुसलमानों के लिए नफरत भरी बातें कही गई, गंभीरता से नहीं लिया है। इसलिए अलीगढ़ में धर्म संसद होने जा रही है, उस पर रोक लगनी चाहिए। इसके बाद छात्रों ने एसीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed