फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students have been sent to their home town

केरल और मणिपुर के एएमयू छात्र घरों के लिए रवाना किए प्रॉक्टर कार्यालय पर पहले स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, आज पश्चिम बंगाल के छात्र रवाना होंगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
AMU students have been sent to their home town
घरों को रवाना होते केरल और मणिपुर के छात्र - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रहने वाले केरल और मणिपुर के छात्रों को दो अलग-अलग बसों से उनके घरों को रवाना किया गया है। मणिपुर के छात्रों को बस से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन भेजा गया, जहाॅ से वह मणिपुर को जाने वाली ट्रेन में सवार हुए। इसी तरह केरल के छात्रों को बस द्वारा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुॅचाया गया जहाॅ से उन्होंने केरल जाने वाली ट्रेन पकड़ी।   केरल और मणिपुर के यह छात्र मई-जून में क्लास या परीक्षा न होने के कारण अपने घर जाना चाहते थे। इस लिए एएमयू प्रशासन ने उनके लिए बसों का प्रबंध किया।  रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस ने बताया कि मणिपुर के 20 छात्र तथा केरल के 30 छात्र प्राक्टर कार्यालय से बसों द्वारा रवाना हुए। इस अवसर पर डाक्टरों ने छात्रों का स्वास्थ परीक्षण किया और उन्हें खाना पानी उपलब्ध कराया गया। प्राक्टर प्रोफेसर वसीम अली तथा प्रोक्टोरियल टीम के अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थें। इससे पहले डीएसडब्ल्यू प्रो. मुजाहिद बेग ने मणिपुर के छात्रों को 50 बोतल सेनीटाइजर तथा 50 फेस मास्क एवं केरल के छात्रों को 30 बोतल सेनीटाइजर तथा 30 फेस मास्क वितरित किये। प्रोफेसर बेग ने बताया कि कल शाम एक विशेष ट्रेन अलीगढ़ से गोहाटी प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पटना और राॅची रेलवे स्टेशन पर भी रूकेगी जिससे एएमयू के छात्र रवाना होंगे।  प्रो. बेग ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पश्चिम बंगाल के छात्रों को एक बस अलीगढ़ से मथुरा रेलवे स्टेशन लेकर जायेगी। मथुरा से ट्रेन द्वारा यह छात्र पश्चिम बंगाल अपने घरों को प्रस्थान करेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed