फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU: Students from Bihar reach home, students of West Bengal continue their journey

एएमयू : बिहार के छात्र घर पहुंचे, पश्चिम बंगाल के छात्रों का सफर जारी

Sat, 23 May 2020 07:10 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 23 May 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
AMU: Students from Bihar reach home, students of West Bengal continue their journey
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण विशेष ट्रेनों से अपने घर की ओर रवाना हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बिहार के छात्र अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं, जबकि पश्चिम बंगाल के छात्रों का सफर जारी है। इसी तरह असम के छात्रों का भी सफर अभी जारी है।      
विज्ञापन

 

 एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी उमर सलीम पीरजादा ने बताया कि मथुरा से पश्चिम बंगाल और अलीगढ़ से हावड़ा की तरफ विशेष ट्रेनों से अपने-अपने घर पहुंच रहे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों से विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। बिहार के छात्र गया रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए हैं और वहां से बसों के माध्यम से अपने-अपने शहरों की ओर रवाना हो चुके हैं। इसी ट्रेन से झारखंड और असम के छात्र भी यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा मथुरा से भी पश्चिम बंगाल के लिए छात्र रवाना हुए हैं। वह भी रास्ते में हैं। शनिवार को भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने ओल्ड बॉयज एसोसिएशन से संपर्क कर इन छात्रों को रास्ते में नाश्ता उपलब्ध कराया है। साथ ही पीने के पानी की भी व्यवस्था कराई गई है। अगर ट्रेन के गंतव्य स्थल तक पहुंचने में और समय लगेगा तो संबंधित शहरों की ओल्ड बॉयज एसोसिएशन छात्रों को ट्रेन में ही लंच और डिनर की भी व्यवस्था कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले शुक्रवार को ट्रेन में खाना और पीने का पानी नहीं मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसको गंभीरता से लिया था और ओल्ड बॉयज एसोसिएशन को सक्रिय कर खाने और पीने के पानी की व्यवस्था कराई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक इन ट्रेनों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए समय इसलिए लग रहा है, क्योंकि उसी ट्रैक पर बीच-बीच में श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी चल रही हैं। हालांकि छात्रों को समय पर नाश्ता लंच और रात का खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed