फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   amu student union electio, five side fight for president post

एएमयू छात्रसंघ चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए पंचकोणीय मुकाबला

Sun, 28 Oct 2018 03:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़ Updated Sun, 28 Oct 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
amu student union electio, five side fight for president post
AMU

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी का अधिक आयु के चलते नामांकन पत्रों की जांच में पर्चा खारिज हो गया। अब चुनावी समर में पांच प्रत्याशी बचे हैं, जिनमें पंचकोणीय मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर पांच व सचिव पद पर चार प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरउद्दीन के मुताबिक, नामांकन पत्रों की जांच में अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद सलमान इम्तियाज, मोहम्मद गजनबी, मोहम्मद अलाउद्दीन, मुबस्सिर हुसैन शाह, असद मुर्तुजा के पर्चे सही पाए गए, जबकि मोहम्मद अहमद का पर्चा अधिक आयु होने के चलते खारिज कर दिया गया। 
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए यासीन गाजी, जैद शेरवानी, हमजा सूफियान, मोहम्मद आरिफ खान, सोनवीर सिंह के पर्चे सही पाए गए। अब इनमें मुकाबला होगा। सचिव पद के लिए हुजैफा आमिर, सलमान अहमद, गुफरान अली, मोहम्मद सूफियान का पर्चा सही पाया गया। इनमें चतुष्कोणीय मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. जहीरउद्दीन ने बताया कि कैबिनेट पद के लिए चुनाव मैदान में 28 प्रत्याशी हैं, जबकि आठ विद्यार्थियों का पर्चा अधिक आयु, उपस्थिति कम, अनुशासनहीनता के चलते खारिज कर दिया गया है। वहीं, कोर्ट मेंबर पद के लिए एक छात्र का पर्चा अनुशासनहीनता के चलते रद कर दिया गया।

कोर्ट मेंबर पद के लिए प्रत्याशी

विधि, लाइफ साइंस, मेडिसिन, यूनानी मेडिसिन, एग्रीकल्चरल साइंस एंड थ्योरी, कॉमर्स में दो-दो, विज्ञान, सोशल साइंस में तीन-तीन, कला, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंटरनेशनल स्टडीज में चार-चार प्रत्याशी हैं।


प्रत्याशियों के होर्डिंग हटवाए

एएमयू छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशियों ने बड़े-बड़े फ्लेक्स, होर्डिंग लगवा रहे थे, जिसे मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरउद्दीन ने हटवा दिया। अमर उजाला के 27 अक्तूबर के अंक मे ‘एएमयू छात्र संघ चुनाव में उड़ायी जा रही नियमों की धज्जियां’ खबर छपी थी, जिसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने अपनी टीम के साथ कैंपस में लगे होर्डिंग व फ्लेक्स हटवा दिए। देर रात तक पोस्टर, होर्डिंग हटने व लगने का दौर जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed