{"_id":"5b1d5926c899394dd84d8b3a1ae950ef","slug":"amu-student-protest-against-prof-nandita-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने प्रो. नंदिता का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने प्रो. नंदिता का फूंका पुतला
अलीगढ़
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ (ब्यूरो)। फेडकुटा की अध्यक्षा प्रो. नंदिता के बयान ने एएमयू को गर्मा दिया है। एएमयू के शिक्षक और छात्र अध्यक्षा के खिलाफ हो गए हैं। अध्यक्षा के बयान की चौतरफा निंदा शुरू हो गई है। आक्रोशित छात्रों ने अध्यक्षा का पुतला फूंका। अध्यक्षा के खिलाफ एफआईआर के लिए प्रॉक्टर दफ्तर में तहरीर भेजी है।
एएमयू वीसी के खिलाफ दिया गया फेडकुटा की अध्यक्षा प्रो.नंदिता नारायण का बयान तूल पकड़ने लगा है। शनिवार को एएमयू के शिक्षक और छात्र अध्यक्षा के खिलाफ एक राय हो गए। सर सैय्यद की दो सौवीं जयंती समारोह कमेटी के सदस्य प्रो. एआर किदवई, प्रो. असगर अब्बास, प्रो. सगीर अफराहीम, प्रो. तौकीर आलम सहित अन्य शिक्षकों ने रोष जताते हुए कहा है कि एएमयू वीसी जमीरउद्दीन शाह नए-नए स्कूल खोलकर सर सैय्यद के सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ आधारहीन लोगों को उनका यह काम रास नहीं आ रहा है।
ऐसे लोग वीसी की छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्मानित पद के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। वहीं दूसरी ओर आक्रोशित छात्रों ने एएमयू के बाबे सैय्यद गेट पर प्रो नंदिता नारायण का पुतला फूंका।
विज्ञापन
वरिष्ठ छात्र नेता मुहम्मद जोरेज लॉ स्कॉलर के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने प्रो. नंदिता के खिलाफ नारेबाजी की। मुहम्मद जोरेज ने बताया कि प्रॉक्टर दफ्तर प्रो. नंदिता के खिलाफ तहरीर भेजी गई है। साथ ही मांग की गई है कि जल्द से जल्द फेडकुटा अध्यक्षा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। मांग करने वालों में मानवेन्द्र सिंह, आमिर चौधरी, पवन, प्रशांत, अली फरहान, करनैन सत्तार, अजीम, आजम रहमानी आदि मौजूद थे।