{"_id":"6a004606d6367f8ffe03102f","slug":"amu-student-crosses-palk-strait-in-seven-hours-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: पाल्क स्ट्रेट को सात घंटे में पार कर एएमयू छात्रा ने रचा इतिहास, पहले कर चुकी हैं इंग्लिश चैनल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: पाल्क स्ट्रेट को सात घंटे में पार कर एएमयू छात्रा ने रचा इतिहास, पहले कर चुकी हैं इंग्लिश चैनल पार
Sun, 10 May 2026 02:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 10 May 2026 02:17 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर की रहने वालीं आफरीन ने वर्षों की कठिन मेहनत, संघर्ष, अनुशासन और अटूट संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
एएमयू की छात्रा व अंतरराष्ट्रीय ओपन वाटर तैराक आफरीन जबी
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्रा व अंतरराष्ट्रीय ओपन वाटर तैराक आफरीन जबी ने पाल्क स्ट्रेट को मात्र सात घंटे पांच मिनट में पार कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि अब तक का सबसे तेज पाल्क स्ट्रेट तैराकी अभियान मानी जा रही है। उनकी इस सफलता से एएमयू परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर की रहने वालीं आफरीन ने वर्षों की कठिन मेहनत, संघर्ष, अनुशासन और अटूट संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया। यह पहली बार नहीं है, जब आफरीन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया हो। इससे पहले वह इंग्लिश चैनल तैर कर पार कर चुकी है।
विज्ञापन