{"_id":"699436354a04d9270b0078eb","slug":"amu-student-assaulted-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: एएमयू छात्र ने मारपीट करने का लगाया आरोप, जान को भी बताया खतरा, एसएसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: एएमयू छात्र ने मारपीट करने का लगाया आरोप, जान को भी बताया खतरा, एसएसपी से शिकायत
Tue, 17 Feb 2026 03:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:05 PM IST
सार
एएमयू छात्र का आरोप है कि यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में एक कार्यक्रम था। जिसमें वीसी और एसएसपी आने वाले थे। वहां पर हम गए तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभद्र व्यवहार किया। साथ ही हाथापाई, मारपीट और जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचा एएमयू छात्र सोनपाल सिंह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की आवाज उठा रहे एक छात्र ने प्रॉक्टोरियल सदस्य व सिक्योरिटी ऑफिसर पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्रॉक्टर और एसएसपी से की शिकायत करते हुए अपनी जान को भी खतरा बताया है।
विज्ञापन
एएमयू में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग के समर्थन में मौन धरने पर बैठने वाले छात्र सोनपाल सिंह 17 फरवरी को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी नीरज कुमार जादाैन से मिलकर शिकायत की। आरोप लगाया कि प्रॉक्टोरियल सदस्य व सिक्योरिटी ऑफिसर द्वारा उसके साथ अभद्रता करते हुए व धमकी देते हुए मारपीट की गई है।
विज्ञापन
एएमयू छात्र सोनपाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए मौन धरना किया और अब अवज्ञा आंदोलन चला रहे हैं। 16 फरवरी को यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक में एक कार्यक्रम था। जिसमें वीसी व एसएसपी शामिल होने आ रहे थे। आरोप है कि वहां पर उनके साथ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभद्र व्यवहार किया। हाथापाई करने के साथ मारपीट व जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
उन्होंने वीसी वाले किसी भी कार्यक्रम में आने से मना किया। इसको लेकर प्रॉक्टर ऑफिस में इसकी शिकायत की गई है। उन्होंने यूनिवर्सिटी इंतजामिया से भी खुद को जान का खतरा बताया है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। एएमयू के प्रॉक्टर नवेद खान ने बताया कि छात्र के आरोपों की जांच करायी जा रही है।