फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU's Frank Islam Raised money for President Biden

एएमयू के फ्रैंक इस्लाम ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के लिए धन जुटाया

Wed, 11 Nov 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
AMU's Frank Islam Raised money for President Biden
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन के साथ एएमयू के पूर्व छात्र और अमेरिका के उद्योगपति फ्रेंक इस्लाम? - फोटो : CITY OFFICE
दीपक शर्मा
विज्ञापन

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन के चुनाव अभियान के लिए फं ड जुटाने में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और अमेरिका के मशहूर उद्योगपति फ्रैं क इस्लाम की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। ई मेल के माध्यम से ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में फ्रैं क इस्लाम ने बताया कि वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की नेशनल फ ाइनेंस टीम का नेतृत्व कर रहे थे।
मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले फ्र ैंक इस्लाम ने बताया कि उन्होंने फ्लोरिडा, मिशीगन, पेंसिल्वेनिया और विस्कंसिन, इन चार राज्यों में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के चुनाव के लिए भी डेमोक्रेटिक पार्टी में अहम जिम्मेदारी का निर्वहन किया। फ्रैंक इस्लाम ने बताया कि वह बाइडन की विदेश नीतियों के लिए बनाई गई सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन

फ्रैंक इस्लाम कहते हैं कि नया बदलाव अमेरिका के साथ-साथ भारत के लिए भी बहुत ही सकारात्मक स्थितियां लेकर आया है। फ्रैंक इस्लाम ने बताया कि कैलिफोर्निया एक ऐसी जगह है जहां अलग-अलग समुदायों के लोग रहते हैं। यहां पर भारतीय बड़ी संख्या में हैं। चार भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी से ही हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पहुंचे हैं। इनमें अमी वेरा, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और राजा कृष्णमूर्ति शामिल हैं। इसके अलावा स्थानीय निकाय स्तर पर भी दर्जनों भारतीयों का प्रतिनिधित्व शामिल है। इस तरह देखा जा सकता है कि अमेरिकी भारतीय यहां पर मजबूती के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में बैठे कुछ लोग यह मानते हैं कि ट्रंप का शासन काल भारत के लिए अनुकूल रहता। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका आए थे तब ट्रंप ने मोदी के कार्यक्रम में थोड़ी देर के लिए शिरकत की थी। इसके बाद ट्रंप अहमदाबाद गए। इन गतिविधियों का डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के चुनाव में जनता को बहुत ज्यादा मतलब समझा नहीं पाए। भारत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह समय बहुत शानदार है। नए राष्ट्रपति के पास अंतरराष्ट्रीय उदार दृष्टिकोण है। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति के पद पर एक भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस हैं। भारत के दृष्टिकोण से आने वाला समय बहुत शानदार रहने वाला है।

एएमयू के शताब्दी वर्ष पर वाशिंगटन डीसी में कार्यक्रम में शामिल हुए
फ्रैंक इस्लाम ने पिछले दिनों अमेरिका में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर वाशिंगटन डीसी में आयोजित अलीगढ़ एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा हुए कार्यक्रम के संबंध में भी अपनी यादें साझा की। ‘अमर उजाला’ को उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उन्होंने याद किया कि किस तरह एएमयू में एडमीशन लिया था। क्या दिन थे जब वह वहां पर पढ़ाई करते थे। फ्रैंक इस्लाम ने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं एएमयूू के कारण ही हैं। एएमयू जब जब उनको बुलाएगा वह वहां पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed