फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU reservation policy to be implemented

हर हॉल में गूंजेगा अल्पसंख्यक स्वरूप का मुद्दा

Mon, 01 Feb 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 01 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
AMU reservation policy to be implemented
अल्पसंख्यक स्वरूप को बनाए रखने के लिए एएमयू छात्रों ने जबरदस्त जन आंदोलन छेड़ने का फैसला कर लिया है। शनिवार को वीएम हॉल में एक बैठक हुई, जिसमें एएमयू स्टूडेंट एक्शन कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में पांच सेल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिसमें एग्जीक्यूटिव मेंम्बर, एडवाइजरी कमेटी, लीगल कमेटी, हॉल कोआर्डिनेशन टीम और फैकल्टी डिपार्टमेंट कोआर्डिनेशन टीम शामिल है। एग्जीक्यूटिव मेंम्बर में 20 से 25 सदस्य, एडवायजरी कमेटी में 20 से 25 सदस्य, लीगल कमेटी में 10 से 15 सदस्य, हॉल कोआर्डिनेशन कमेटी में 10 सदस्य और फैकल्टी डिपार्टमेंट कोआर्डिनेशन टीम में 5 लोगों को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन


छात्र नेता शिकोह ने बताया कि अभी सेल में सदस्यों की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है। बैठक का संचालन करते हुए फहीम अख्तर ने कहा कि एक्शन कमेटी हर हॉल, विभाग, छात्रावास और फैकल्टी में अल्पसंख्यक स्वरूप को लेकर छात्रों के बीच में जागरूकता फैलाएगी। रूम के अनुसार भी छात्रों से इसकी अपील की जाएगी ताकि वह इस मुद्दे पर जनसमर्थन जुटाएं। एएमयू के कोर्ट मेंम्बर, सांसद और देश के गणमान्य लोगों को इस संबंध में पत्र लिख कर उनकी रायशुमारी की जाएगी। सांसदों को कैनेडी हाल में बुला कर उनकी संगोष्ठी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यक स्वरूप को बनाए रखने के लिए जो भी कमेटी या संगठन काम कर रहे हैं उनके एक साथ जोड़ा जाएगा ताकि मुहिम को तेज किया जा सके। बैठक में मो. शिकोह, इमरान गांधी, शहशाह खां, लियाकत खां, मो. जोरेज, कुंवर मोहम्मद अहमद, मोहम्मद अनस, मुवस्सिर जमाल, शाजली, अदील अल्वी सहित तमाम छात्र नेता और छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed