फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU releases 15th weather balloon

Weather balloon: एएमयू ने छोड़ा 15वां मौसम गुब्बारा, 32 किमी की ऊंचाई पर जाकर फूटा, हरदोई में गिरा

Fri, 28 Feb 2025 11:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 11:15 AM IST
सार

मौसम गुब्बारे में करीब छह मीटर की रस्सी बंधी होती है। उसके अंतिम छोर पर रोडियोसोंड उपकरण बंधा होता है, जिसकी दाहिनी ओर लगे जीपीएस से लोकेशन की जानकारी मिलती। बायीं ओर सेंसर लगा होता है, जो तापमान, आर्द्रता, दबाव, हवाओं की दिशा-गति की जानकारी एकत्र कर ट्रांसमीटर को देता।

विज्ञापन
AMU releases 15th weather balloon
एएमयू में 15वां मौसम गुब्बारा छोड़ते हुए प्रो अतीक अहमद, डॉ अहमद मुज्तबा सिद्दीकी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने 27 फरवरी को 15वां मौसम गुब्बारा छाेड़ा। तेज हवा के कारण गुब्बारे की दिशा बदल गई। यह हरदोई के कस्बा शाहबाद में 32 किलोमीटर की ऊंचाई पर जाकर फूट गया। इससे पहले अब तक जितने भी गुब्बारे छोड़े गए, ज्यादातर पश्चिमी जिलों के साथ हरियाणा क्षेत्र में गिरे हैं।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग की छत से दोपहर तीन बजे परियोजना निदेशक प्रो. अतीक अहमद, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने गुब्बारा छोड़ा। हवा का प्रवाह तेज था, इसलिए गुब्बारा दिशा बदलता रहा। प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से अनुमति मांगी गई थी। गुब्बारा और इसमें लगा उपकरण रेडियोसोंड शाहाबाद में गिरा। विभाग ने पहला मौसम गुब्बारा 11 जुलाई 2024 छोड़ा था।
विज्ञापन


ऐसे मिलता है डेटा
मौसम गुब्बारे में करीब छह मीटर की रस्सी बंधी होती है। उसके अंतिम छोर पर रोडियोसोंड उपकरण बंधा होता है, जिसकी दाहिनी ओर लगे जीपीएस से लोकेशन की जानकारी मिलती। बायीं ओर सेंसर लगा होता है, जो तापमान, आर्द्रता, दबाव, हवाओं की दिशा-गति की जानकारी एकत्र कर ट्रांसमीटर को देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रांसमीटर भूगोल विभाग की छत पर लगे रिसीवर को डेटा भेजता है, जो स्क्रीन पर लगातार प्रदर्शित होता रहता है। साल में 24 गुब्बारे छोड़े जाएंगे। इन आंकड़ों से किस महीने में मौसम का तापमान, आर्द्रता, दबाव कैसा रहा और मौसम का पूर्वानुमान का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed