{"_id":"68076cf132f57cbfaf0b223f","slug":"amu-released-20th-weather-balloon-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather balloon: एएमयू ने छोड़ा 20वां मौसम गुब्बारा, 28 किमी ऊंचाई पर जाकर फटा, बदायूं में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather balloon: एएमयू ने छोड़ा 20वां मौसम गुब्बारा, 28 किमी ऊंचाई पर जाकर फटा, बदायूं में गिरा
Tue, 22 Apr 2025 03:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:48 PM IST
सार
एएमयू से लगातार मौसम गुब्बारे छोड़े जा रहे हैं। इस बार 20वां गुब्बारा छोड़ा गया।ढाई घंटे में धरती से आसमान की तरफ गुब्बारे ने सिर्फ 28 किमी की दूरी तय की।
विज्ञापन
एएमयू में मौसम गुब्बारा छोड़ते प्रो अतीक व अन्य
- फोटो : विवि
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के भूगोल विभाग की छत से 20वां मौसम गुब्बारा छाेड़ा गया। यह गुब्बारा 28 किलोमीटर ऊंचाई पर जाकर फट गया और बदायूं के घटपुरा में गिर गया।
विज्ञापन
21 अप्रैल को विभाग की छत से दोपहर 2:30 बजे से मौसम गुब्बारा छोड़ा गया। 18 किमी की रफ्तार से हवा चलने की वजह से 22 किलोमीटर ऊंचाई पर जाने के बाद सिग्नल कमजोर होने लगा। इसके बाद छह किमी ऊंचाई तक जाने के बाद भी गुब्बारा धीरे-धीरे ऊपर जा रहा था। ढाई घंटे में धरती से आसमान की तरफ गुब्बारे ने सिर्फ 28 किमी की दूरी तय की। इससे पहले आठवां मौसम गुब्बारा 26 किलोमीटर ऊंचाई पर जाकर फटा था जो बदायूं के उछानी में गिरा था।
विज्ञापन
गुब्बारा छोड़ने के दौरान इलेक्ट्रिसिटी के मेंबर इंचार्ज प्रो. सलमान हमीद, परियोजना निदेशक प्रो. अतीक अहमद आदि मौजूद रहे। प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि गुब्बारा छोड़ने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मांगी गई थी।
विज्ञापन