{"_id":"5fe107ca8ebc3e3f61126a01","slug":"amu-release-demand-letter-before-pm-address-city-office-news-ali2517385171","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में मोदी के संबोधन से पहले छात्रों ने मांग पत्र जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में मोदी के संबोधन से पहले छात्रों ने मांग पत्र जारी किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू के शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर सभी की निगाहें टिकी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन व छात्रों को उम्मीद है कि मोदी विश्वविद्यालय को तोहफे में बहुत कुछ दे सकते हैं। एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी कहते हैं कि हमें प्रधानमंत्री के संबोधन से उम्मीद है कि वह विश्वविद्यालय के हित के लिए जरूर कुछ न कुछ घोषणाएं करेंगे। इसके लिए हमने एक मांग पत्र भी जारी किया है।
ये है मांग पत्र
- विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक स्वरूप को बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री अपनी ओर से जो भी प्रयास संभव हो, उसे करें।
- विश्वविद्यालय का वित्तीय बजट मौजूदा स्थितियों को देखते हुए बहुत कम है, उसको बढ़ाया जाए।
- एएमयू की जमीन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा कैनाल नाम से सिंचाई विभाग की कॉलोनी बना रखी है। उस जमीन को खाली करके विश्वविद्यालय को दिया जाए।
- एएमयू छात्रों को बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट मिले इसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के क्वार्टर जर्जर स्थिति में है। उनकी मरम्मत के लिए अलग से धनराशि आवंटित की जाए।
- विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में नॉन टीचिंग स्टाफ की संख्या कम है। नॉन टीचिंग स्टाफ के 500 पद सृजित करके उन पर भर्ती की जाए।
- विश्वविद्यालय को आतंकवाद की नर्सरी कहने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
- विश्वविद्यालय के संबंध में झूठे आधारहीन बयान देने वाले नेताओं पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
- विश्वविद्यालय की जो अन्य छोटी-मोटी समस्याएं हैं, वह कुलपति अपने स्तर से प्रधानमंत्री को अवगत कराएं।
ये कहते हैं अन्य छात्र
विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री का शामिल होना निश्चित रूप से खुशी की बात है। प्रधानमंत्री केंद्र सरकार के मुखिया हैं। उनके संबोधन से विश्वविद्यालय के छात्रों सहित पूरी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बिरादरी को बहुत उम्मीद है। हम आशा करते हैं कि प्रधानमंत्री का संबोधन सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
- जानिब हसन, पूर्व कैबिनेट सदस्य, छात्र संघ, एएमयू
प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ ही हम पूरी उम्मीद करते हैं कि ऐसे लोगों की अनर्गल बयानबाजी पर भी रोक लगेगी, जो दिन-प्रतिदिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को निशाना बनाकर आरोप-प्रत्यारोप करते रहते हैं। - मोहम्मद शिकोह, शोध छात्र, एएमयू
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हो रहे हैं। यह ऐतिहासिक मौका है। इस पर एएमयू छात्र सहित पूरे मुस्लिम समुदाय की निगाहें लगी हुई हैं। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री विश्वविद्यालय के हित में नई घोषणाएं करेंगे। साथ ही अल्पसंख्यक स्वरूप को बहाल करने के लिए सरकार की क्या मंशा है, इसको भी विश्वविद्यालय के समक्ष रखेंगे, ऐसी हम उम्मीद करते हैं।
- जमाल अख्तर, पूर्व कैबिनेट सदस्य, छात्र संघ एएमयू
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का अलीग बिरादरी भव्य तरीके से स्वागत कर रही है। प्रधानमंत्री का संबोधन हम सब के लिए गर्व की बात है
- प्रोफेसर जसीम मोहम्मद, पूर्व छात्र एएमयू