{"_id":"610adad98ebc3ec33361f7b8","slug":"amu-ranked-fourth-in-the-list-of-government-universities-city-office-news-ali269881153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विश्वविद्यालयों की सूची में एएमयू चौथे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विश्वविद्यालयों की सूची में एएमयू चौथे स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को मीडिया संस्थान ने 2021 की अपनी नवीनतम रैंकिंग में देश के सरकारी विश्वविद्यालयों (जनरल) में चौथा स्थान दिया है। सबसे अधिक पीजी कोर्स चलाने के लिए दूसरा और पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक पेटेंट प्राप्त करने के लिए तीसरा रैंक दिया है।
एएमयू कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने शिक्षकों और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि एएमयू ने एक बार फिर दिखाया है कि इस कठिन समय में भी यहां के शिक्षक और छात्र मिलकर शिक्षा और अनुसंधान के स्तर को ऊपर उठाने का काम कर रहे हैं। महामारी ने मानव जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है और उच्च शिक्षा पर इसके नकारात्मक प्रभाव विश्व स्तर पर महसूस किए जा रहे हैं। हालांकि, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपनी क्षमता दिखाई है और देश और समाज के लिए शिक्षण और सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित की है।
रैंकिंग समिति के सदस्य प्रोफेसर मोहम्मद नवेद खान ने कहा कि एएमयू समुदाय इस उपलब्धि पर बधाई का पात्र है। एएमयू लगातार ज्ञान पैदा करने में अपनी भूमिका निभा रहा है और एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक है। इससे पहले भी विभिन्न देश और विदेश की संस्थाओं द्वारा किए गए सर्वेक्षण और रैंकिंग में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय टॉप 10 सूची में स्थान पाने में कामयाब रहा है।