{"_id":"662e2a280e801871190999eb","slug":"amu-prof-mohammad-rihan-becomes-director-general-of-national-institute-of-solar-energy-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"NISE: एएमयू के प्रो. मोहम्मद रिहान बने राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान में महानिदेशक, तीन वर्ष के लिए हुई नियक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NISE: एएमयू के प्रो. मोहम्मद रिहान बने राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान में महानिदेशक, तीन वर्ष के लिए हुई नियक्ति
Sun, 28 Apr 2024 04:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:21 PM IST
सार
राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान सौर ऊर्जा के क्षेत्र में केन्द्रित अनुसंधान एवं विकास संस्थान है। इसकी स्थापना वर्ष 2013 में हुई। यह अक्षय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन स्वायत्तशासी संस्थान है। इसका मुख्याल गुड़गाँव में स्थित है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के महानिदेशक डॉ मोहम्मद रिहान
- फोटो : विश्वविद्यालय
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. मोहम्मद रिहान को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान में महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह तीन वर्ष तक अपने पद पर रहेंगे। महानिदेशक के पद पर उनकी नियुक्ति विषय विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों की एक चयन समिति द्वारा साक्षात्कार और भारत सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा अनुमोदन के बाद हुई है।
विज्ञापन
प्रो. मोहम्मद रिहान के बारे में
प्रो. रिहान के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में अपने कार्यकाल का अनुभव है, जहां उन्होंने स्मार्ट ग्रिड और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यूनिवर्सिटी में अपने कार्यकाल के दौरान प्रो. रिहान ने कैंपस वितरण ग्रिड में 6.5 सौर पीवी संयंत्रों के एकीकरण का नेतृत्व किया, जो देश के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में सबसे बड़ी स्थापना में से एक है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में ग्रिड इंटीग्रेटेड ग्रीन एंड रिन्यूएबल एनर्जी सेंटर के संस्थापक निदेशक के रूप में उच्च नवीकरणीय ऊर्जा पैठ से उत्पन्न अनुसंधान चुनौतियों का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में केंद्र ने एनआईएसई के सहयोग से हरित ऊर्जा संक्रमण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप हरित ऊर्जा और सतत विकास पर एक संयुक्त एमटेक कार्यक्रम शुरू किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के बारे में जानें
राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान यानी नाइस सौर ऊर्जा के क्षेत्र में केन्द्रित अनुसंधान एवं विकास संस्थान है। इसकी स्थापना वर्ष 2013 में हुई। यह अक्षय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन स्वायत्तशासी संस्थान है। इसका मुख्याल गुड़गांव में स्थित है।