फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU PhD student shot

एएमयू के पीएचडी छात्र को मारी गोली

Thu, 10 Dec 2015 01:41 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Thu, 10 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
AMU PhD student shot
एएमयू में पीएचडी कर रहे प्रॉक्टर के करीबी छात्र शाहजमान उर्फ शेखू (30) को बुधवार की शाम मौलाना आजाद लाइब्रेरी के पास गोली मार दी गई। गोली उसके कंधे को छूती हुई निकल गई। बाइक पर आए हमलावरों ने शेखू और उसके साथियों के साथ मारपीट भी की। उनपर चाकुओं से हमला किया गया। हमले में उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। घायल शेखू को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। इस खबर के फैलते ही छात्राें व समर्थकों की भीड़ मेडिकल के इमरजेंसी के बाहर उमड़ पड़ी। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना करीब साढ़े चार बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी सरसैयद नगर निजामी की पुलिया निवासी (एनआरएससी) छात्र शहजमान पुत्र रमजान खां व छात्र नेता जोरेज ने बताया कि वे और शेखू आदि कैंटिन के पास खड़े बातें कर रहे थे। तभी बाइकों पर सवार होकर वहां नौशाद, समीर, जावेद, तकिया, अनस के अलावा दो अन्य युवक आए और उन्होंने शेखू से झगड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि शेखू ने पिछले दिनों समीर का नाम किसी मुकदमे में जाहिर किया था। इसको लेकर उन्हाेंने मारपीट और चाकूबाजी शुरू कर दी। हमले में शेखू के चेहरे व जोरेज और एक अन्य के हाथ में चाकू से जख्म लगे हैं। भागते समय हमलवराें ने फायरिंग भी की। जिसकी एक गोली शेखू के कंधे को छूती हुई निकल गई। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलने पर प्रॉक्टोरियल टीम के अलावा इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, पीएसी, क्यूआरटी व पुलिस बल भी पहुंच गए। देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें मौखिक जो जानकारी मिली है उसमें नौशाद व अनस एएमयू के छात्र बताए गए हैं। बाकी पूर्व छात्र हैं। आपसी विवाद में यह घटना घटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed