फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU healthworker vaccination rate is low

कोरोना टीका लगवाने में एएमयू के स्वास्थ्य कर्मी पीछे

Wed, 10 Feb 2021 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
AMU healthworker vaccination rate is low
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी। - फोटो : CITY OFFICE
दुनिया भर में मशहूर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज, एके तिब्बिया कॉलेज एवं जेडए डेंटल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मी कोरोना टीका लगवाने को लेकर फिक्रमंद नहीं है। इन संस्थानों के चिकित्सकों सहित 2625 स्वास्थ्य कर्मियों में से मात्र 271 ने ही कोरोना का टीका लगवाया है। विडंबना ये हैं कि जिन लोगों को टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलानी है, उन्हीं लोगों को अब टीका लगवाने के लिए समझाया जा रहा है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में 2625 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाने की योजना थी। इसके लिए सात बूथ बनाए गए थे। तीन दिन में मात्र 271 स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने पहुंचे। ये स्थिति तब है जब खुद कुलपति प्रो. तारिक मंसूर टीका लगवा चुके हैं, ताकि स्वास्थ्य कर्मियों व डॉक्टरों की शंकाओं को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

कोरोना का टीकाकरण सीएमओ करा रहे हैं। हमने सूची दे दी है, जिसके पास फोन आता है, वह टीका लगवाने जाता हैं। हमें तो मालूम भी नहीं होता है कि किसके पास फोन आया है। हम लोग अपनी ओर से टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर एवं सीनियर फैकल्टीज टीका लगवा चुके हैं। सभी स्टाफ से कहते हैं कि टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. शाहिद ए सिद्दीकी, प्रिंसिपल, जेएन मेडिकल कॉलेज।
अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रिंसिपल प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी, अधीक्षक प्रो. हारिस एवं आरडीए के पदाधिकारी से मिल चुके हैं। अब 15 फरवरी को बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना है। इस दिन छूट गए तो आगे किस तरह टीका लगेगा, यह स्पष्ट नहीं है। 15 मार्च से सक्रिय क्वारंटीन भी खत्म होने की संभावना है।
- डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, सीएमओ।
एएमयू में स्वास्थ्य कर्मियों को कोवाक्सिन टीका लग रहा है। कोवाक्सिन का ट्रायल देश के अन्य विश्वविद्यालय एवं रिसर्च संस्थानों के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज में भी हुआ है। एक हजार लोगों को दो डोज का टीका लग चुका है। टीका सुरक्षित है। बेफिक्र होकर टीका लगवाएं। किसी तरह की दिक्कत सामने नहीं आई है।

- प्रो. मो. शमीम, जेएन मेडिकल कॉलेज में कोवाक्सिन ट्रायल टीम के मुख्य अन्वेषक।

प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी। प्रिंसिपल जेएन मेडिकल कॉलेज

प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी। प्रिंसिपल जेएन मेडिकल कॉलेज- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed