फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU has forgotten the sacrifice of Raja Mahendra Pratap : CM

राजा महेंद्र प्रताप के त्याग व बलिदान को भूल चुकी है एएमयू : सीएम

Fri, 17 Sep 2021 09:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
AMU has forgotten the sacrifice of Raja Mahendra Pratap : CM
राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते सीएम। - फोटो : CITY OFFICE
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, चिंतक और लेखक थे। पराधीनता के दिनों में भी वह शिक्षा की चिंता करते थे। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को जमीन दी। दुर्भाग्य यह है कि एएमयू के साथ-साथ अन्य राजनीतिक पार्टियां राजा महेंद्र प्रताप सिंह के त्याग और बलिदान को भूल चुकीं हैं। एएमयू ने कभी कृतज्ञता तक जाहिर नहीं की। भाजपा सरकार राजा महेंद्र प्रताप सिंह के गौरव को पुन: स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री बुधवार को सर्किट हाउस में भाजपा के अलीगढ़ एवं आगरा मंडल के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप ने स्वतंत्रता के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश जाकर भी संघर्ष किया। शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य किया। उन्होंने एएमयू को जमीन दी लेकिन एएमयू ने राजा महेंद्र प्रताप के प्रति कभी कृतज्ञता तक जाहिर नहीं की। भाजपा सरकार राजा महेंद्र प्रताप के गौरव को पुन: स्थापित करने का कार्य कर रही है। उन्हीं के सम्मान और शिक्षा के लिए अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करा रही है। संभव है अगले सत्र से यहां कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। विश्वविद्यालय में नियमित कोर्स के अलावा डिफेंस स्टडी और मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित विशेष कोर्स संचालित किए जाएंगे, जो हार्डवेयर एवं रक्षा उद्योग के लिए उपयोगी साबित होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट चालू होने के बाद जेवर व अलीगढ़ के बीच एरोप्लेन मेंटीनेंस सेंटर स्थापित करने की भी योजना है, जहां जहाजों का मेंटीनेंस और रिपेयरिंग का कार्य किया जाएगा। यह बड़ा उद्योग है। बैठक में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, श्रीचंद्र शर्मा, सांसद सतीश गौतम, क्षेेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, हाथरस जिपं अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक अनिल पाराशर, संजीव राजा, राजकुमार सहयोगी, अनूप प्रधान, दलवीर सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी जयवीर सिंह, मुकेश वर्मा, आशीष कुमार, पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित अलीगढ़ एवं आगरा मंडल के जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, पार्टी नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed