{"_id":"64da3f4e7212df4ada002655","slug":"amu-got-third-place-in-best-university-survey-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: अमुवि को मिले 2000 में से 1718.8 अंक, सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय सर्वेक्षण में मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: अमुवि को मिले 2000 में से 1718.8 अंक, सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय सर्वेक्षण में मिला तीसरा स्थान
Mon, 14 Aug 2023 08:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 14 Aug 2023 08:21 PM IST
सार
इंडिया टुडे सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय सर्वेक्षण 2023 में 750 से अधिक योग्य संस्थानों वाले प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में एएमयू ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और समग्र विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता के तहत विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 2000 में से 1718.8 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने इंडिया टुडे सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय सर्वेक्षण 2023 में तीसरा स्थान हासिल किया है। जनवरी से जुलाई 2023 तक किए गए इस सर्वेक्षण में 120 से अधिक प्रदर्शन संकेतकों का मूल्यांकन किया गया। पांच महत्वपूर्ण मापदंडों में समूहीकृत किया गया था। इनमें ‘प्रतिष्ठा और शासन’, ‘शैक्षणिक और अनुसंधान उत्कृष्टता’, ‘बुनियादी ढांचा और आवासीय अनुभव;, ‘व्यक्तित्व और नेतृत्व विकास’ और ‘कॅरियर प्रगति और प्लेसमेंट’ शामिल हैं।
विज्ञापन
750 से अधिक योग्य संस्थानों वाले प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में एएमयू ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और समग्र विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता के तहत विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 2000 में से 1718.8 अंक प्राप्त किए। शानदार प्रदर्शन ने एएमयू को जेएनयू और दिल्ली विश्वविद्यालय के बाद तीसरे स्थान पर जगह बनाने में मदद दी। एएमयू का उत्थान उत्कृष्टता की उसकी निरंतर खोज का प्रमाण है। पिछले वर्ष 2022 के सर्वेक्षण में विश्वविद्यालय ने चौथा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन