फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   amu entrance exam 2021 Aligarh Muslim University entrance exam 2021-22 cancelled due to covid 19

AMU Entrance Exam 2021 : कोरोना के चलते वर्ष 2021-22 के लिए प्रवेश परीक्षाएं स्थगित

Fri, 09 Apr 2021 12:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Apr 2021 12:30 PM IST
सार

  • विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं
  • विश्वविद्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया

विज्ञापन
amu entrance exam 2021 Aligarh Muslim University entrance exam 2021-22 cancelled due to covid 19
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के द्वारा शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए होने वाली विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।विश्वविद्यालय के परीक्षा कंट्रोलर मुजीब उल्ला जुबेरी के द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार प्रवेश परीक्षाओं की संशोधित तारीख विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बाद में कोशिश की जाएगी। 

विज्ञापन


हाल ही में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्लामा इकबाल हॉल में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दे रहे तीन छात्र संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन महामारी से बचाव के संबंध में सतर्क हो गया। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया साथ ही विभिन्न कार्यालयों में मास्क और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है । इसलिए उनको स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में शैक्षिक सत्र 2021-22 के इंजीनियरिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई थीं। स्नातक और विधि पाठ्यक्रम में प्रवेश की परीक्षाएं जून और जुलाई में आयोजित कराने की तैयारी थी।


अब इन प्रवेश परीक्षाओं का भविष्य कोरोना महामारी को लेकर परिस्थितियों पर भी निर्भर करेगा। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन कोरोना महामारी को लेकर लगातार बदल रही स्थिति और सरकार द्वारा अपनाए जा रहे रुख पर भी नजर रखे हुए है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed