फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU employees strike postponed

AMU: कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, कुलपति गुस्से से तिलमिलाए

Tue, 26 Dec 2023 11:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 11:25 AM IST
सार

एएमयू के  कर्मचारियों ने 26 दिसंबर को होने वाली हड़ताल स्थगित कर दी है। कर्मचारियों की दो मांगें मान ली गईं। एक इंक्रीमेंट और डीए भत्ता शामिल हैं। कर्मचारियों का मुद्दा 18 जनवरी को कार्यकारी परिषद की बैठक में उठेगा।

विज्ञापन
AMU employees strike postponed
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कर्मचारियों ने 26 दिसंबर को होने वाली हड़ताल स्थगित कर दी है। कर्मचारियों की दो मांगें एएमयू इंतजामिया ने मान ली हैं। विभिन्न मांगें पूरी न होने से आक्रोशित कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा की थी।

विज्ञापन


हड़ताल स्थगित और मांगों को पूरा करने के लिए कर्मचारियों और इंतजामिया की कई दौर में बैठकें भी हुईं। पहली बैठक परीक्षा नियंत्रक कक्ष में परीक्षा नियंत्रक, कुलपति के ओएसडी प्रो. असफर खान, प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली, डीन के साथ कर्मचारियों की तरफ से फैसल रईस गांधी, सैयद जकी अहमद, रेहान अहमद, हामिद शुएब और आबिद जैदी की हुई। मांगों को लेकर बातें रखी गईं, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कुलपति के साथ बैठक कराने की बात कही। इसके बाद कुलपति के साथ बैठक हुई, जिसमें इंतजामिया के ओहदेदार के अलावा वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या व कुलपति पैनल में शामिल प्रो. नईमा गुलरेज भी मौजूद रहीं। मांगों को पूरा करने को लेकर फिर बातचीत शुरू हुई। सभी मांगों को मानने पर कुलपति ने असहमति जताई। प्राचार्या ने कुलपति का समर्थन किया। इसी बीच कर्मचारियों ने प्रो. नईमा से कहा, आप कुलपति पैनल में शामिल हैं और कुलपति बन जाती हैं, तो उनकी मांगें मान लेने का आश्वासन दे दें। इस बात पर वह भड़क गईं। गुस्से में वह बैठक से बाहर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति भी गुस्से से तिलमिला उठे। यह भी बातचीत विफल रही है। देर रात फिर बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की दो मांगें मान ली गईं। एक इंक्रीमेंट और डीए भत्ता शामिल हैं। कर्मचारियों का मुद्दा 18 जनवरी को कार्यकारी परिषद की बैठक में उठेगा। कर्मचारी नेता सैयद जकी अहमद ने बताया कि इंतजामिया ने दो मांगें मान ली है, इसलिए 26 दिसंबर को होने वाली हड़ताल स्थगित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed