फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU elections today

एएमयू के वूमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पड़े 66 फीसदी वोट, कुछ देर में शुरू होगी मतगणना

Sat, 03 Nov 2018 02:01 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 03 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
AMU elections today
AMU GATE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वूमेंस कॉलेज में स्टूडेंट यूनियन के चुनाव में 66 फ़ीसदी मतदान हुआ है। थोड़ी देर के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार आमने सामने हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर है। वहीं सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए सिमरा कयाम, आफरीन फातिमा व सिदरा इशरत के बीच मुकाबला है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर नाहिद असद और रुखसार के बीच टक्कर है। वहीं सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। सचिव पद पर मैमूना अंसारी, जवेरिया बानो और सुमेरा आरिफ चुनावी समर में हैं। कैबिनेट में 8 प्रत्याशी आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में 77 वें यूनियन (छात्र संघ) के लिए शनिवार सुबह 9 से 5 बजे के बीच 14 केंद्रों पर मतदान किया गया। करीब 22 हजार मतदाता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, 10 कैबिनेट सदस्यों के अतिरिक्त 11 कोर्ट सदस्यों का चुनाव कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरउद्दीन ने एसएसपी अजय कुमार साहनी से बातचीत कर सुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर विचार किया। उन्होंने बताया कि चुंगी, शमशाद मार्केट चौराहा, एके तिब्बिया कॉलेज, वीमेंस कॉलेज, जकरिया मार्केट, फैज गेट, बाब-ए-सैयद एवं लॉ फैकल्टी में पुलिस-फोर्स तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे से मतगणना एबीके गर्ल्स हाईस्कूल में शुरू की जाएगी।

देर रात तक सभी परिणाम आने की उम्मीद है। अध्यक्ष पद पर 5, उपाध्यक्ष पद पर 5 एवं सचिव पद पर 4 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। कैबिनेट के 10 सीट के विरुद्ध 28 छात्र नेता चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के दौरान किसी एहतियात के तौर पर एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड वाहन भी तैनात किए जाएंगे। कोर्ट चुनाव के मतों की गणना डीन आफिस में की जाएगी। 

वूमेंस कॉलेज में तीन हजार छात्राएं कर रही हैं ‘लीडर’ का चुनाव

AMU elections today
कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर
वूमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन चुनाव में अध्यक्ष पद पर चतुष्कोणीय मुकाबला है। करीब तीन हजार छात्राएं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव के अतिरिक्त 8 कैबिनेट सदस्यों का चुनाव करेंगी। इसके अतिरिक्त कोर्ट सदस्यों का भी चुनाव करेंगी। वीमेंस कॉलेज में अध्यक्ष पद पर रिफा नासिर, आफरीन फातिमा, सिदरा इसरत एवं सिमरा कयाम के बीच मुकाबला है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर रूकशान एवं नाहिद हसन के बीच आमने-सामने की टक्कर है।

सचिव पद पर मेमुना अंसारी, सुमायरा आरिफ अंसारी एवं जवेरिया के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 8 सीट के विरुद्ध कैबिनेट के लिए 12 छात्राएं मैदान में हैं, जिसमें आफरीन, आफरीन खान, नबा रहमान, सना हबीब, हाला मसरूर, अलवीना रहमान, साइमा शौकत, मोनिका सिंह, प्रिया शर्मा, मेघा गुप्ता, जसवीन कौर एवं अलीना रब शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed