MUPP-1: स्तन कैंसर का इलाज होगा आसान, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने खोजा नया वायरस
स्तन कैंसर में एमयूपीपी-1 जीन की खोज की गई है। साथ ही मशीन लर्निंग आधारित मॉडल भी विकसित किए गए। इसकी मदद से कैंसर कोशिकाओं के छिपे हुए तरीके और कैंसर के फैलाव की प्रक्रिया को और गहराई से समझा जा सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में स्तन कैंसर के नए वायरस (एमयूपीपी-1 जीन) की खोज की गई है। इससे स्तन कैंसर पीड़ित महिला का इलाज करने में आसानी होगी। पहले वायरस का पता लगाने में समय बर्बाद हो जाता था। शोधार्थी गजाला सुल्तान के अध्ययन में नए वायरस सामने आए, जो अब तक रिपोर्ट नहीं किए गए थे।
एएमयू के कंप्यूटर साइंस विभाग की शोधार्थी गजाला सुल्तान ने तीन साल तक 100-100 स्तन कैंसर रोगियों और स्वस्थ महिलाओं के नमूनों का बल्क आरएनए-सीक्वेंसिंग, सिंगल-सेल आरएनए-सीक्वेंसिंग, माइक्रोरेरी और एक्सोम सीक्वेंसिंग तकनीक का उपयोग कर स्तन कैंसर रोगियों और स्वस्थ नमूनों का तुलनात्मक अध्ययन किया। उन्होंने नेक्स्ट-जनरेशन सीक्वेंसिंग (एनजीएस) तकनीक से कैंसर कोशिकाओं की जटिल संरचना और विविधता का पता लगाया। यह तकनीक कैंसर जीनोम की गहराई से पड़ताल करने में सक्षम है।
स्तन कैंसर में नए एमयूपीपी-1 जीन की खोज की गई है। साथ ही मशीन लर्निंग आधारित मॉडल भी विकसित किए गए। इसकी मदद से कैंसर कोशिकाओं के छिपे हुए तरीके और कैंसर के फैलाव की प्रक्रिया को और गहराई से समझा जा सका। इससे कैंसर के इलाज के लिए संभावित ड्राइवर जीन की पहचान आसान हो सकती है। - प्रो. स्वालेहा जुबैर, कंप्यूटर साइंस विभाग, एएमयू
विज्ञापन विज्ञापन
दो नए संसाधन भी तैयार किए
- बीआरसीएएफईएम डेटाबेस : इसमें स्तन कैंसर से जुड़े जीन, उनकी भूमिका, दवाओं की संरचना और क्लिनिकल डेटा को शामिल किया गया है। यह शोधकर्ताओं और आम लोगों के लिए जानकारी का उपयोगी स्रोत बनेगा।
- जेईएनईएक्सएटी टूल : यह टूल ओमिक्स डेटा को आसानी से विश्लेषित और विजुअलाइज (देखा हुआ) करने की सुविधा देता है। इसमें हीटमैप, वोल्केनो प्लॉट्स, नेटवर्क प्लॉट्स, डॉट प्लॉट्स, पीसीए, सर्वाइवल एनालिसिस जैसे फीचर उपलब्ध हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि जैविक शोधकर्ता बिना प्रोग्रामिंग सीखे बड़े डेटा का विश्लेषण कर पाएंगे।