फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU conducted the entrance exam for class 6 and 9

AMU: 31 केंद्रों पर हुई कक्षा 6 व 9 की प्रवेश परीक्षा, 4149 ने नहीं दिया एंट्रेंस, हुई त्रिस्तरीय जांच

Mon, 12 May 2025 02:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 May 2025 02:15 AM IST
सार

11 मई को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस होने के चलते गर्मी ज्यादा रही। यूनिवर्सिटी परिसर में सुबह से शाम तक बच्चों और अभिभावकों को मिलाकर 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौजूदगी थी। सभी गर्मी से जूझते नजर आए।

विज्ञापन
AMU conducted the entrance exam for class 6 and 9
प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण करतीं एएमयू वीसी प्रो नईमा खातून - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के 31 केंद्रों पर 11 मई को कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। 2847 परीक्षार्थियों ने कक्षा 9 जबकि 1302 ने कक्षा 6 की परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। त्रिस्तरीय जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में इंट्री दी गई।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी परिसर में भौतिक, भूगोल, वनस्पति, जंतु, विधि विभाग, सीनियर सेेकेंडरी स्कूल, सांख्यिकी, एएमयू एबीके हाईस्कूल, वीमेंस पॉलिटेक्निक, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग ब्लॉक, एफए, ईसी, जेएन मेडिकल कॉलेज, एएमयू एबीके हाईस्कूल नई बिल्डिंग, एएमयू अब्दुल्लाह स्कूल में केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें 14,375 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 11,528 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2847 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी पाली में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा शाम 4 से 6 बजे तक हुई। इनमें 8,776 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। 7474 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1302 गैरहाजिर रहे। कुलपति प्रो. नइमा खातून ने सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सवालों को हल करने में दिक्कतें नहीं हुईं। कामयाबी मिलेगी। - जकिया अंबर, कक्षा-9, फतेहपुर- पेपर अच्छा हुआ है। विज्ञान के सवाल थोड़े मुश्किल थे। नतीजे पक्ष में आएंगे। - सिदरा ताहिर, कक्षा-9, ऊपरकोट

कई वर्षों के परीक्षा के पैटर्न को पढ़ा-समझा था। पूरी उम्मीद है कि कामयाबी मिलेगी। - सना, कक्षा-6, रांची 
तैयारी के हिसाब से प्रश्न भी आए थे। पेपर अच्छा हुआ है। पास हो जाऊंगी। - शिवांगी, कक्षा-6, पुलिस लाइन

गर्मी से जूझे परीक्षार्थी व अभिभावक

11 मई को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस होने के चलते गर्मी ज्यादा रही। यूनिवर्सिटी परिसर में सुबह से शाम तक बच्चों और अभिभावकों को मिलाकर 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौजूदगी थी। सभी गर्मी से जूझते नजर आए। परीक्षा संपन्न होने के बाद अपने-अपने घरों को जाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ रही। यूनिवर्सिटी मार्ग पर जाम भी लग गया। 
अब्दुल्ला गर्ल्स हाई स्कूल से कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलती परीक्षार्थी
इन शहरों के बच्चे हुए शामिल
परीक्षा में लखनऊ, रामपुर, बिजनौर, सहारनपुर, मेरठ, कानपुर, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, कासगंज, बुलंदशहर, बरेली, शाहजहांपुर, अमरोहा इटावा, संभल, गोंडा, आजमगढ़, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, सहित अन्य जिलों के अलावा बिहार, कोलकाता, जम्मू-कश्मीर व दिल्ली के बच्चे शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed