फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU class 11th entrance exam

AMU: 11वीं की प्रवेश परीक्षा आज, 55 केंद्र बनाए, 1800 सीट के लिए 38389 परीक्षार्थी

Sun, 27 Apr 2025 07:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 07:36 AM IST
सार

एएमयू में प्रवेश परीक्षा का दौर चल रहा है। आज कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए एएमयू परिसर के अलावा कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, मल्लापुरम, मेरठ, मुर्शिदाबाद, बरेली, किशनगंज और नई दिल्ली में 55 केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
AMU class 11th entrance exam
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की कक्षा-11 में प्रवेश के लिए 27 अप्रैल को 55 केंद्रों पर परीक्षा होगी। 1800 सीटों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 38,389 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए एएमयू परिसर के अलावा कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, मल्लापुरम, मेरठ, मुर्शिदाबाद, बरेली, किशनगंज और नई दिल्ली में केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन


सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (साइंस स्ट्रीम, डिप्लोमा इंजीनियरिंग) और ह्यूमैनिटीज व कॉमर्स के लिए प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली में साइंस स्ट्रीम डिप्लोमा इंजीनियरिंग की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें 30,592 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली में ह्यूमैनिटीज व कॉमर्स की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। इसके लिए 7,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षार्थियों की तीन स्तरों पर जांच की जाएगी। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। बायोमीट्रिक पहचान की जाएगी। प्रवेश पत्र का मिलान किया जाएगा। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को पूरी तरह व्यवस्थित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा कक्ष के अंदर सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। परीक्षा कक्ष के बाहर प्रॉक्टर कार्यालय के सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। परीक्षार्थियों के साथ आए अभिवावक एक निश्चित दूरी तक ही अभ्यर्थी के साथ जा सकेंगे। अभिभावकों के लिए प्रतीक्षा करने के लिए शेड आदि बनवाए गए हैं। - प्रो. वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed