फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amu Class 10th result: Imran ali secured firt Position

एएमयू - दसवीं की परीक्षा में इमरान ने किया टॉप

Sat, 18 Jul 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Amu Class 10th result:  Imran ali secured firt Position
एएमयू कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में टॉपर इमरान अली को मिठाई खिलाते उनके माता-पिता। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट कक्षा दस की 2020 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में 1425 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 1369 ने कामयाबी हासिल की। परीक्षा परिणाम 96.07 प्रतिशत रहा। परीक्षा कंट्रोलर मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि एसटीएस स्कूल (मिंटो सर्किल) के छात्र इमरान अली ने 500 में से 495 अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। जबकि एएमयू सिटी स्कूल के सत्य नारायण पाठक व एसटीएस स्कूल के शहान उस्मानी 500 में से 494 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा एएमयू गर्ल्स स्कूल की असरा सुहेल ने 500 में से 491 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वह छात्रा वर्ग में अव्वल रहीं।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अहमदी स्कूल ऑफ विजुअली चैलेंज्ड और सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल का कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। वहीं, एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि कोेविड-19 संक्रमण से प्रभावित वर्तमान स्थिति में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उसके लिए वह बधाई के पात्र है। उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed