{"_id":"69ee7fa5848e7c998508aac4","slug":"amu-4510-candidates-skipped-the-11th-entrance-exam-aligarh-news-c-2-gur1004-960844-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू : 4510 परीक्षार्थियों ने छोड़ी 11वीं की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू : 4510 परीक्षार्थियों ने छोड़ी 11वीं की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
एएमयू प्रवेश परीक्षा देकर निकलती छात्राएं। संवाद
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की ओर से सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (विज्ञान), डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (मानविकी, कॉमर्स), एसएसएससी (ब्रिज कोर्स) और बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा अलीगढ़ सहित देश के 11 शहरों के 44 केंद्रों पर हुई। 4510 परीक्षार्थियों ने 11वीं की प्रवेश परीक्षा छोड़ दी।
सीनियर सेकेंडरी स्कूल (विज्ञान), डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए 26,393 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 22,764 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3629 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मानविकी-कॉमर्स) के 11वीं की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 6,862 में से 5981 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 881 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
एसएसएससी (ब्रिज कोर्स) की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 200 में से 170 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे, जबकि 30 अनुपस्थित रहे। बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 5,292 में से 4430 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 862 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कुलपति प्रो. नईमा खातून, सहकलुपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, कुलसचिव प्रो. आसिम जफर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुजीब उल्लाह जुबैरी, प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बॉक्स
एएमयू परिसर में लगे प्याऊ स्टाल
यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई व अन्य स्वयंसेवी संगठनों ने प्रमुख स्थानों पर सहायता शिविर के साथ प्याऊ स्टाल भी लगाया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने अलीगढ़ सहित अन्य जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र बताने में सहायता की।
--
तेज धूप में लिया छांव का सहारा
रविवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 11वीं की प्रवेश परीक्षा दिलाने आए अभिभावक तेज धूप से परेशान नजर आए। वह यूनिवर्सिटी परिसर में पेड़ की छांव में बैठ गए।
--
-परीक्षार्थियों के बोल
-इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रही थी। पेपर अच्छा हुआ। परिणाम भी अच्छा आएगा। -राधिका गौड़, मेलरोज बाईपास
-भौतिक विज्ञान के सवालों को हल करने में थोड़ी कठिनाई हुई थी। कुल मिलाकर पेपर अच्छा हो गया है। -रिद्धि अग्रवाल, आवास विकास कॉलोनी