फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU 26 January allah hu akbar and other slogans raised by ncc cadets police file FIR

एएमयू में लगे अल्लाहू अकबर के नारे: पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR, 26 जनवरी की है घटना

Sat, 28 Jan 2023 11:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 28 Jan 2023 11:32 AM IST
सार

वायरल वीडियो के मुताबिक जोश में भरकर कई अन्य कैडेट्स ने भी नारा लगाया। दावा किया गया है कि एनसीसी कैडेट की अगुवाई करने वाले छात्र ने आरोपी छात्र को रोकने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
AMU 26 January allah hu akbar and other slogans raised by ncc cadets police file FIR
एएमयू में नारे लगाते एनसीसी कैडेट्स - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (अमुवि) में नारा-ए-तकबीर अल्लाहू अकबर का नारा लगाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। टीवी चैनलों पर भी खबरें चलने लगीं।

विज्ञापन


‘डैमेज कंट्रोल’ करने की कवायद के तहत विश्वविद्यालय इंतजामिया ने आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन भी करने का एलान किया गया है। अलीगढ़ पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153बी और 505 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


आरोप है कि पश्चिम बंगाल के बीए प्रथम वर्ष के छात्र और एनसीसी कैडेट वहीद उज्ज्मा गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद साथी कैडेट्स के बीच एएमयू जिंदाबाद, नारा-ए-तकबीर, अल्लाहू अकबर के नारे लगाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो के मुताबिक जोश में भरकर कई अन्य कैडेट्स ने भी नारा लगाया। दावा किया गया है कि एनसीसी कैडेट की अगुवाई करने वाले छात्र ने आरोपी छात्र को रोकने की कोशिश की थी। उज्ज्मा के नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विवि के पूर्व छात्र और भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए अलीगढ़ पुलिस और एसएसपी कलानिधि नैथानी को टैग किया। इसके फौरन बाद इंतजामिया हरकत में आ गया।

शनिवार को इंतजामिया ने छात्र वहीद उज्ज्मा को निलंबित कर दिया। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि बोमपाल, बटना, रतुआ मालदा पश्चिम बंगाल के रहने वाले छात्र वहीद उज्जमा को नारा लगाने के आरोप में निलंबित किया गया है।

प्रोफेसर अरशद, प्रोफेसर अजय बिसारिया और प्रोफेसर फरीद होंगे कमेटी में
विवि के कुलसचिव मोहम्मद इमरान ने गणतंत्र दिवस पर अल्लाहू अकबर का नारा लगाने वाले छात्र के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। कमेटी को पांच दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगी। जांच कमेटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. अरशद हुसैन खान, हिंदी विभाग के अजय बिसारिया और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. फरीद मेहदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed