फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   amount of challan reached from one to three crores

यातायात नियम उल्लंघन से भर रहा खजाना: एक से तीन करोड़ तक पहुंची चालान की रकम, लेकिन सुधार नहीं

Sun, 23 Feb 2025 01:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 01:41 PM IST
सार

प्रदेश में जनवरी से दिसंबर 2024 तक के सड़क हादसों के आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2023 के सापेक्ष वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 4.6 प्रतिशत, मौतों की संख्या में 3.1 और घायलों की संख्या में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो चिंताजनक है।

विज्ञापन
amount of challan reached from one to three crores
बाइक पर तीन सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में रोजाना होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मरने और घायल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बावजूद इसके चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे और ट्रैफिक पुलिस सिर्फ चालान काट कर खजाना भरने में जुटी है। आलम ये है कि बीते पांच वर्ष में चालान से वसूली जाने वाली रकम एक से बढ़ कर तीन करोड़ रुपये सालाना तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में जनवरी से दिसंबर 2024 तक के सड़क हादसों के आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2023 के सापेक्ष वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 4.6 प्रतिशत, मौतों की संख्या में 3.1 और घायलों की संख्या में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो चिंताजनक है।

विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करना सबके लिए अनिवार्य है। रेडलाइट जंप करना जुर्म है। मनमानी करने वालों के खिलाफ सख्ती की जा रही है। ट्रैफिक सिग्नल पर सख्ती और बढ़ाई जाएगी। वाहन चालक भी जिम्मेदारी निभाएं। खुद सुरक्षित चलें ही दूसरों की जान को भी जोखिम में न डालें।- मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

770 चालकों के लाइसेंस निलंबित

जिले में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्ती का निर्णय लिया है। तीन बार नियम तोड़ने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही निरस्त भी किए जाएंगे। एक जनवरी से 20 फरवरी 2025 तक कुल 770 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। आरटीओ प्रशासन दीपक शाह के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
चालान करती पुलिस
पांच साल में इस तरह हुए वाहनों के चालान
वर्ष, कुल चालान, कुल शमन शुल्क
2020, 127660, 98,35,300
2021, 349158, 2,96,71,800
2022, 322508, 2,53,26,250
2023, 339748, 2,83,64,200
2024, 5,53,812, 3,09,69,383

यातायात नियमों के उल्लंघन में हुई कार्रवाई

चालान का प्रकार चालानों की संख्या
बिना हेलमेट             41,088
तीन सवारी             15,670
सीटबेल्ट न लगाने 12,538
मोबाइल का प्रयोग 2,098
गलत पार्किंग             3,657
ओवर स्पीडिंग             8,817
ब्लैक फिल्म             150
मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर व सायरन का प्रयोग 307
रेड लाइट जंपिंग             22,266
डग्गेमार वाहन सीज             315
अवैध ई-रिक्शा सीज             205
(एक जनवरी से 20 फरवरी 2025 तक स्रोत: ट्रैफिक पुलिस )

पांच साल में हुए सड़क हादसे
वर्ष, हादसे, मृतक, घायल
2020, 929, 530, 928
2021, 472, 314, 463
2022, 552, 473, 583
2023, 871, 517, 461
2024, 395, 298, 589
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed