{"_id":"94ceccf45328d103910b59dbe2b93052","slug":"amit-murder-can-be-of-immense-kishori-lie-detector-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित हत्याकांडः किशाेरी का कराया जा सकता है लाइ डिटेक्टर टेस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित हत्याकांडः किशाेरी का कराया जा सकता है लाइ डिटेक्टर टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो/खैर।
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा में किशोरी द्वारा की गई बालक की हत्या के मामले को लेकर हर कोई गमजदा है। मृतक अमित के पिता रिंकू के विरुद्व रेप की रिपोर्ट को कस्बे के लोग पुलिस की मनगढ़ंत कहानी बता रहे हंै। जिसको लेकर शुक्रवार को अनेक लोग सपा नेता किशनस्वरूप अग्रवाल व व्यापारी नेता कालीचरन विकल के नेत्रत्व में सीओ खैर ओपी सिंह से मिले तथा मामले में सही जांच कर निर्दोष पिता के विरुद्ध् कोई कार्रवाई करने की मांग की। सीओ ओ पी सिंह ने भरोसा दिलाया कि किशोरी के बयान के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
किशोरी का पूर्व का आचरण व चरित्र के बारे में पूरी जांच पड़ताल की जाएगी। जरूरत पड़ी तो लाइ डिटेक्टर व नारको टेस्ट भी कराया जाएगा। हर पहलू पर जांच की जाएगी, निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
बता दें कि मंगलवार की रात्रि कस्बा निवासी शालू पुत्री रामअवतार ने पांच वर्षीय अमित पुत्र रिंकू की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर शव को जला दिया था। आक्रोशित परिजनों ने शव को सुभाष चौक पर रखकर जाम लगाया था। मामले में नया मोड़ तब आया जब आरेापी किशोरी ने अपने साथ मृतक के पिता द्वारा रेप करने की बात कही थी।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता रिंकू के विरुद्ध बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। यह सब लोगों के गले नहीं उतर रहा है। पुलिसिया कार्रवाई को लेकर कस्बे में तरह तरह की चर्चाएं हंै। सीओ ओपी सिंह का कहना है कि हर बिंदू पर बारीकी से जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।