फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ambedkar statue damaged

Aligarh News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Feb 2024 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 01 Feb 2024 03:07 AM IST
सार

अलीगढ़ के गुरुसिकरन गांव में किसी ने बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई, तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसओ और सीओ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। शाम के समय नई प्रतिमा लग गई।

विज्ञापन
Ambedkar statue damaged
बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा - फोटो : संवाद

विस्तार

गुरुसिकरन गांव में 30 जनवरी की रात किसी ने बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। 31 जनवरी की सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसओ और सीओ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। शाम के समय नई प्रतिमा लग गई।

विज्ञापन


गांव निवासी रामप्रसाद पुत्र श्रीराम के अनुसार 30 जनवरी की रात आंबेडकर प्रतिमा चेहरे और हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 31 जनवरी की सुबह सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश कुमार अपने पति वीरपाल सिंह दिवाकर के साथ, प्रमोद कुमार मंडल महासचिव आजाद समाज पार्टी, विजय पाल सिंह फौजी मंडल अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी, डाॅ. गुलाब सिंह प्रधान, विजय कुमार प्रधान उकरना, नरेंद्र प्रधान बहरामपुर, मोनू कश्यप खान आलमपुर, अजय वाल्मीकि निधौला, वीरेंद्र बघेल आदि मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ मो. अकमल खान ने ग्रामीणों से बात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने अपील की। देर शाम नई प्रतिमा लगवा दी गई। वहीं रामप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed