फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ambedkar Samaj Vikas Samiti came out in support of Ramjilal Suman

Rana Sanga Controversy: रामजीलाल सुमन के पक्ष में उतरी आंबेडकर समाज विकास समिति, दिया ज्ञापन

Sat, 29 Mar 2025 11:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 11:01 AM IST
सार

डाॅ. आंबेडकर समाज विकास समिति ने सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के पक्ष में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय संजय मिश्रा को दिया। ज्ञापन में सुमन के आवास पर करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा तोडफोड़, आगजनी व परिवार पर जानलेवा हमला जैसी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
Ambedkar Samaj Vikas Samiti came out in support of Ramjilal Suman
आंबेडकर समाज विकास समिति द्वारा रामजी लाल सुमन के समर्थन में ज्ञापन देते पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

जहां एक और राणा सांगा पर की गई टिप्पणी को लेकर करणी सेना और क्षत्रिय महासभा में सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ आक्रोश हैं, वहीं डॉ आंबेडकर समाज विकास समिति रामजीलाल सुमन के पक्ष में उतरी है। 

विज्ञापन


डाॅ. आंबेडकर समाज विकास समिति ने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के पक्ष में 28 मार्च को घंटाघर के पास राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम द्वितीय संजय मिश्रा को साैंपा। ज्ञापन में 26 मार्च को सुमन के आगरा स्थित आवास पर करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा तोडफोड़, आगजनी व परिवार पर जानलेवा हमला जैसी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ऐसा केवल इसलिए किया गया कि वह अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने करणी सेना पर प्रतिबंध लगाने, जानलेवा हमले, पुलिस से हाथापाई करने जैसे अपराधों में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। सुमन और उनके परिवार को जेड प्लस की सुरक्षा प्रदान करने की मांग रखी है। यहां अध्यक्ष ललित कांत, प्रभात कुमार सविता, महेश सागर आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed