फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ambedkar's statue damaged

आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, प्रदर्शन कर जताया विरोध

Sun, 25 Apr 2021 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar's statue damaged
थाना बन्नादेवी के मोहल्ला बरौला जाफराबाद में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल हो गया। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा कर शांत किया। नई प्रतिमा लगाने का भरोसा दिलाया। भीम आर्मी के रवि कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बन्ना देवी के बरौला जाफराबाद में जहांगीर पुर में एक बारात घर बना हुआ है। बारात घर परिसर में ही डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भी लगी हुई है। शनिवार को सुबह 6 बजे जब कुछ लोग बारात घर के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त है। सूचना पर लोग इकट्ठा हो गए। भीम आर्मी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र में प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद तनाव की सूचना पर सीओ द्वितीय गीतांजलि और बन्नादेवी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझाया के जिस किसी ने भी यह घृणित कार्य किया है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह भी नई प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी के प्रतिमा को जल्द से जल्द लगाया जाए। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दो दिन कोरोना कर्फ्यू है। ऐसे में वह थोड़ा सा धैर्य रखें और प्रतीक्षा करें। इस पर प्रदर्शनकारी सहमत हो गए। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

आसपास के लोगों से पूछताछ की है। क्षेत्रीय लोगों से भी जानकारी की है। शुक्रवार रात 12 बजे तक प्रतिमा सही स्थिति में थी। इसके बाद ही किसी ने घटना को अंजाम दिया है। रात 12 बजे से लेकर और सुबह 6 बजे तक के बीच किस-किस का मूवमेंट मौके पर रहा है, इस बात का हम पता लगा रहे हैं। मामले में नगला कलार के रहने वाले भीम आर्मी के पदाधिकारी रवि कुमार ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर हमने मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह हम नई प्रतिमा लगवा रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा, थाना प्रभारी, बन्ना देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed