{"_id":"69ad3ee56abcb142140e9ae1","slug":"amar-ujala-special-campaign-in-aligarh-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: लखपति-ड्रोन दीदी बताएंगी आत्मनिर्भरता का रास्ता, अलीगढ़ से शुरू होगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: लखपति-ड्रोन दीदी बताएंगी आत्मनिर्भरता का रास्ता, अलीगढ़ से शुरू होगा अभियान
Sun, 08 Mar 2026 02:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:49 PM IST
सार
शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, अधिवक्ता, समाजसेवा सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने अमर उजाला के इस ''नारी से शक्ति'' अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी से शक्ति का शुभारंभ
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अमर उजाला विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत अलीगढ़ और हाथरस जिला में लखपति और ड्रोन दीदी मिलकर छात्राओं व महिलाओं को नए स्टार्टअप एवं तकनीक से जुड़कर घर बैठे रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी देंगी।
विज्ञापन
7 मार्च को शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, अधिवक्ता, समाजसेवा सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने अमर उजाला के इस ''नारी से शक्ति'' अभियान का शुभारंभ किया। इस बीच महिला अतिथियों ने कार्यालय भ्रमण करते हुए अखबार के प्रकाशन की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
पूरे महीने चलने वाले इस अभियान के तहत तहसील इगलास, अतरौली, खैर, गभाना में कार्यक्रम आयोजित होंगे और इसका समापन कार्यक्रम हाथरस में होगा। पहला कार्यक्रम आगामी सोमवार को डीएस कॉलेज में होगा। इसमें मुख्य अतिथि मंडलायुक्त संगीता सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह रहेंगी।
विज्ञापन