{"_id":"598a19274f1c1b896c8b4ade","slug":"amar-ujala-s-celebration-of-independence-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के जश्न-ए-आजादी का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के जश्न-ए-आजादी का आगाज आज
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला जश्न-ए-आजादी के तहत मदर्स टच स्कूल में आयोजित ऑडिशन में शामिल होती युवतियां।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के सहयोग से आयोजित किए जा रहे ‘जश्न-ए-आजादी’ महोत्सव का आगाज आज 9 अगस्त को क्रांति दिवस के मौके पर ‘क्रांति की मशाल’ से हो रहा है। 1942 में इसी दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी।
आज शाम 5 बजे से रामघाट रोड स्थित एसएमबी इंटर कालेज से मशाल रैली निकाली जाएगी। रैली गांधी आई हास्पिटल तिराहा, किशनपुर तिराहा, क्वार्सी तिराहा होकर अहिल्याबाई होल्कर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचेगी। यहां स्वतंत्रता सेनानियों और आजादी के बाद से अब तक का सफर देख चुके गांधी वादी विचारकों का सम्मान किया जाएगा। युद्ध में शहीद हुए जांबाजों की बेवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। रैली में सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों, स्कूलों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील है।
खिलाड़ियों से मशाल जुलूस में आने का आह्वान
खेल संगठनों ने अपने-अपने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का ‘अमर उजाला’ की ओर बुधवार शाम पांच बजे निकलने वाले मशाल जुलूस में शामिल होने के लिए शाम चार बजे पहुंचने का आह्वान किया है। उप्र ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव व एएमयू जिम्नेजियम कोच मजहर उल कमर ने ओलंपिक संघ से जुड़े खेल संघ, जिम संचालक व बॉडी बिल्डरों से जुलूस में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
उधर, पावर लिफ्ंिटग संघ के सचिव अर्जुन सिंह फकीरा, फुटबाल संघ के सचिव तौफीक अहमद खान, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी, फुटबाल संघ के सचिव सोमप्रकाश शर्मा, बॉस्केटबॉल संघ के सचिव सुनील दत्ता, कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अली, रोल बॉल स्केटिंग संघ के सचिव प्रदीप रावत, अलीगढ़ बॉडी बिल्ंिडग एसोसिएशन के अध्यक्ष यासीन शम्स, इनके अलावा क्रिकेटर मसूदुज्जफर अमीनी, पहलवान नदीम खांडे, कंछी पहलवान आदि ने खिलाड़ियों से जुलूस को सफल बनाने की अपील की है।
खेल संगठन भी सजाएंगे चौराहे
मंगलवार को कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में ताला नगरी स्थित कार्यालय पर अलीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष यासीन शम्स, कोषाध्यक्ष तस्लीम मुख्तार, कुश्ती वेलफेयर एसोसिएशन के नदीम खांडे मौजूद थे। ऊपर कोट पर चंदन शहीद चौराहा बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने सजाने के लिए लिया है। ख्वाजा चौक को सजाने की जिम्मेदारी कुश्ती वेलफेयर एसोसिएशन ने ली है।
जश्न-ए-आजादी के साक्षी बनें
9 अगस्त 1942 में महात्मा गांधी ने मुंबई में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आखिरी जंग का एलान किया था, इसलिए नौ अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस भी कहा जाता है। ठीक 75 साल बाद आज नौ अगस्त को अलीगढ़ की सरजमीं पर देश की शान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के हाथों युवाओं को मशाल सौंपने की जिम्मेदारी ‘अमर उजाला’ ने ली है। आप भी ‘अमर उजाला’ की इस अनूठी मुहिम में सहभागी बनिए। अलीगढ़ के इतिहास में पहली बार हो रहे अमर उजाला के ‘जश्न-ए-आजादी’ में हिस्सा लेकर इस एतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। यह मशाल जुलूस आज शाम 5 बजे एसएमवी इंटर कॉलेज से शुरू होगा और स्टेडियम तक पहुंचेगा।