फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Plantation Campaign

अमर उजाला पौधारोपण अभियान: मुहिम ला रही रंग, शहरवासी उत्साहित, हर कोई हिस्सा बनने को आ रहा आगे

Thu, 18 Jul 2024 10:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:14 PM IST
सार

अमर उजाला एवं वन विभाग के संयुक्त बैनर तले श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पौधारोपण किया गया।

विज्ञापन
Amar Ujala Plantation Campaign
पौधारोपण - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार ने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। धरती पर प्रदूषण के बढ़ते खतरे से पौधे ही हमें बचा सकते हैं। पेड़ों के महत्व के बारे में उन्होंने बताया कि एक पीपल का पेड़ 60 हजार व्यक्तियों को जीवन भर ऑक्सीजन देता है। पेड़- पौधे हमें ऑक्सीजन ही नहीं फल-फूल और लकड़ी भी देते हैं। इनसे पर्यावरण संतुलित रहता है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

वे 18 जुलाई को अमर उजाला एवं वन विभाग के संयुक्त बैनर तले महाविद्यालय में आयोजित सघन पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना कोई भी कार्य पूरा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि तेजी से हो रहे पेड़ों के कटान ने मानव जीवन के समक्ष गंभीर खतरा उत्पन्न कर दिया। यदि हम समय रहते नहीं चेते तो कल बहुत देर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच
उन्होंने पर्यावरण बचाने को अमर उजाला द्वारा शुरू किए गए पौधारोपण अभियान को खूब सराहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका, एनसीसी के कैंडेट्स आदि छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर पौधारोपण किया। उन्होंने पौधों की देखरेख करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. वीना उपाध्याय, प्रो. अनिल वार्ष्णेय, डॉ. तनु वार्ष्णेय, डॉ. शाहनवाज खान, प्रो. कविशंकर वार्ष्णेय, अभाविप के जय यादव आदि का सहयोग रहा।
पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed