अमर उजाला मां तुझे प्रणाम: आयोजन 11 अगस्त से... मशाल यात्रा और रॉक बैंड के लिए लोग हैं बेकरार
11 अगस्त को मशाल यात्रा निकलेगी। 13 अगस्त को शहर का सेंटर प्वाइंट चौराहा देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान होगा। 15 अगस्त को शहर के 30 से अधिक चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान किया जाएगा।
विस्तार
अमर उजाला के सालाना आयोजन जश्न-ए-आजादी के प्रति लोगों में गजब का उत्साह है। लोग बेसब्री से आयोजन का इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार मां तुझे प्रणाम के तहत मशाल यात्रा के साथ-साथ देश भक्ति गीतों से जुड़ा कार्यक्रम भी इस शृंखला में शामिल है। आयोजन के तहत 15 अगस्त के दिन शहर के 30 से अधिक चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान भी तय है। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
अमर उजाला द्वारा 15 अगस्त पर जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आजादी के अमृत काल में इस बार यह आयोजन और वृहद रूप से आयोजित करने की तैयारी है। 11 अगस्त को मशाल यात्रा से आयोजन का आगाज होगा। रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से यह यात्रा शुरू होकर क्वार्सी चुंगी, केला नगर, मैरिस रोड चौराहा, लक्ष्मीबाई मार्ग, किशनपुर तिराहा से वापस रामघाट रोड होते हुए स्टेडियम पहुंचकर संपन्न होगी।
इसके बाद 13 अगस्त को शहर का सेंटर प्वाइंट चौराहा देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान होगा। 15 अगस्त को शहर के 30 से अधिक चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान किया जाएगा। इसके बाद स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी, जबकि इस आयोजन का समापन कार्यक्रम इंटर स्कूल सिंगिंग प्रतियोगिता के साथ होगा। शहर के तमाम स्कूल, सामाजिक संगठन इस आयोजन से जुड़ रहे हैं।
ये होंगे कार्यक्रम
- 11 अगस्त को स्टेडियम से निकाली जाएगी भव्य मशाल यात्रा
- 13 अगस्त को सेंटर प्वाइंट पर गुंजायमान होगा देश भक्ति संगीत
- 15 अगस्त को एक साथ तीस से अधिक चौराहों पर राष्ट्रगान भी
मुख्य प्रायोजक : ओजोन सिटी
इन एसोसिएशन विद: एवीपी इंटरनेशनल स्कूल
पावर्ड वाई
-रसिक टावर
-एकत्व स्मार्ट सिटी
-हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
-रिदि्धमा फूड्स
-शर्मा आर्थोप्लास्टी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
-बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड
-माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरामैडिकल इंस्टीटयूट
को-स्पाॅन्सर
-112 साल की बुढि़या की घुटी
-उमंग हास्पिटल
-विश्व भारती पब्लिक स्कूल
-पाठशाला क्लासेज
-थ्री डाॅट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल
-विजडम पब्लिक स्कूल
-गोपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता
-कुमार नर्सिंग होम
-कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
-मैक्सफोर्ट मल्टी-स्पेशयलिटी हास्पिटल
-वृंदा मल्टी स्पेशयलिटी हास्पिटल
-एलआईसी, अलीगढ़ मंडल
-राजुल नर्सिंग होम एंड आईवीएफ सेंटर प्रा.लि.
-सस्मित न्यूरो केयर एंड सुपर स्पेशयलिटी सेंटर
हास्पिटेलिटी पार्टनर : होटल द राॅयल रेजीडेंसी
आउटडोर पार्टनर : एमकेजी मीडिया