फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar ujala foundation distributed ppe kit in aligarh and moradabad

कोरोना योद्धा रहें महफूज... अमर उजाला ने बांटी पीपीई किट

Sun, 17 May 2020 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/ अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/ अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 May 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala foundation distributed ppe kit in aligarh and moradabad
मुरादाबाद में सीएमओ को किट सौंपते डीएम राकेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

कोरोना की इस जंग में मजबूती से लड़ रहे योद्धा भी इससे संक्रमित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा कर रही सरकार का साथ देने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने कदम आगे बढ़ाएं हैं। 

विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मेरठ और गाजियाबाद के जिला प्रशासन को 3500 पीपीई किट सौंपे जाने के बाद अब अलीगढ़ और मुरादाबाद प्रशासन को 480 किट फाउंडेशन की ओर से दी गई हैं। किट स्वास्थ्य कर्मियों में वितरित होंगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को फाउंडेशन ने मुरादाबाद के जिला प्रशासन को पीपीई किटें सौंपी। प्रशासन के माध्यम से ये किटें कोरोना योद्धाओं तक पहुंचाईं जाएंगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने ये किट तत्काल सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग को दीं और कहा कि कोरोना योद्धाओं के लिए इनका इस्तेमाल बहुत ही अहम है। फाउंडेशन की इस पहल को वास्तविक मदद बताते हुए अधिकारियों ने मुक्त कंठ से सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुलनीय है इस यज्ञ में यह आहुति: राकेश
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना के खिलाफ प्रज्ज्वलित हो रहे इस यज्ञ में अमर उजाला फाउंडेशन की यह आहुति वास्तव में अतुलनीय है।  उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं के लिए ये किटें वास्तव में मददगार साबित होंगी और इस समय इनकी बेहद जरूरत है। बोले कि अमर उजाला हमेशा से ही सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग  रहा है।

जब जब इस तरह की आपदा समाज पर आई, अमर उजाला ने सहयोग का हाथ आगे बढ़ाया। आज फिर से उसने अपनी इसी खूबी एवं सिद्धांतों को साबित कर दिखाया। कहा कि ऐसे सराहनीय कदम ही कोरोना की आपदा से निपटने में अहम साबित होंगे। 

इस अवसर पर सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने कहा कि कोरोना योद्धाओं का कवच यही किट हैं। सबसे ज्यादा इसी की आवश्यकता है। ऐसे में इन किटों को देकर अमर उजाला ने कोरोना वॉरियर्स को मजबूती प्रदान की है। यह पहल वास्तव में सराहनीय है।

 

अलीगढ़ में कोरोना योद्धाओं के लिए सौंपी गई पीपीई किट

Amar ujala foundation distributed ppe kit in aligarh and moradabad
अलीगढ़ में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को किट सौंपते एएमयू वीसी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई के मोर्चे पर सबसे आगे की पंक्ति में जो योद्धा मोर्चा ले रहे हैं, वह डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और हॉस्पिटल के कर्मचारी हैं। इन्हें संक्रमण का खतरा सबसे अधिक रहता है। ऐसे योद्धाओं की सहायता के लिए शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) किटों के बंडल सौंपे गए। एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से उपलब्ध कराई गई 240 पीपीई किट जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर शाहिद सिद्दीकी को सौंपी। 

कोरोना से घबराने की नहीं, बचाव की जरूरत: कुलपति 
एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने अमर उजाला द्वारा मेडिकल कॉलेज को भेंट की गई पीपीई किट को एक सराहनीय कदम बताया और कहा कि इस समय अगर किसी की सबसे बड़ी सहायता है तो यह किट ही है। साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी पर जोर दिया। प्रोफेसर मंसूर जो जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल भी रहे हैं और स्वयं एक सीनियर डॉक्टर हैं, ने कहा कि कोरोना से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अगर कुछ बुनियादी सावधानी बरती जाएं तो इससे पूरी तरह बचाव संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed