Debate Competition: जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजडम ने जमाई धाक, ब्रिलिएंट का रहा शानदार प्रदर्शन
जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिा के कनिष्ठ वर्ग (कक्षा-7 व 8) और वरिष्ठ वर्ग (कक्षा-11 व 12) प्रथम स्थान पर रहा। मध्यम वर्ग (कक्षा-9 व 10) में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल विजेता रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला की ओर से 10 मई को ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। “देश के निर्माण में अहम भूमिका किसकी अखबार या डिजिटल मीडिया की?” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अपने तर्कों और नए दृष्टिकोण से निर्णायकों और दर्शकों को खूब प्रभावित किया। प्रतियोगिता में विजडम पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने धाक जमाई।
प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियाें को शील्ड, मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जबकि प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
निर्णायक एसवी कॉलेज के हिंदी विभाग की प्रभारी प्रो. निर्मला कुमारी, टीकाराम कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रभारी प्रो. मिश्कात आबिदी, डीएस कॉलेज के मनोविज्ञान की प्रभारी डॉ. मंजू सिंह रहीं। इस मौके पर शिक्षिका शशि, हरिओम शर्मा, स्वेता, हेमा, धर्मेंद्र कुमार, दीपक राजपूत, पूनम सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने किया।
इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है। अमर उजाला वाद-विवाद एक शानदार पहल है। प्रतिभागियों को अपनी बात रखने के लिए एक मंच प्रदान किया है। निश्चित रूप से इसमें हिस्सा लेने से प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ा होगा, जो उनके जीवन में काम आएगा।-श्याम कुंतैल, प्रधानाचार्य, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
ये रहे स्कूल शामिल
प्रतियोगिता में विजडम पब्लिक स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, आयशा तरीन माडर्न पब्लिक स्कूल, चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, डीएस इंटर कॉलेज, अल बरकात पब्लिक स्कूल ने प्रतिभाग किया।
कनिष्ठ वर्ग (कक्षा-7 व 8) का परिणाम
कनिष्ठ वर्ग (कक्षा-7 व 8) में देश के निर्माण में अखबार की भूमिका पर विचार व्यक्त करने वालीं विजडम पब्लिक स्कूल की अनन्या प्रथम रहीं। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की नूपुर कश्यप दूसरे और डीएवी इंटर कॉलेज के छत्रकांत शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज की अनन्या चौथे, आयशा तरीन माडर्न पब्लिक स्कूल की वजीहा पांचवें, चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज की अनन्या छठवें, एसआरके इंटरनेशनल स्कूल की प्राची सातवें स्थान पर रहीं।
इसी वर्ग में देश के निर्माण में डिजिटल मीडिया की भूमिका पर विचार व्यक्त करने वाले विजडम पब्लिक स्कूल के तन्मय राजपूत प्रथम, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की दिवी सिंह दूसरे और चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज की खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की जाह्नवी चौथे, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रांजल सिंह पांचवें, एसआरके इंटरनेशनल स्कूल की आल्या वर्मा छठवें स्थान पर रहीं।
मध्यम वर्ग (कक्षा-9 व 10) का परिणाम
मध्यम वर्ग (कक्षा-9 व 10) में देश के निर्माण में अखबार की भूमिका पर विचार व्यक्त करने वालीं ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की कनिष्का सिंह पहले, विजडम पब्लिक स्कूल की शगुन यादव दूसरे और एसआरके इंटरनेशनल स्कूल की पलक गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज की हिमांशी चौथे, डीएवी इंटर कॉलेज के अभिषेक पांचवें, चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की गुंजन छठवें स्थान पर रहीं। ब्रिलिएंट के विद्यार्थियों ने भी प्रभावित किया।
इसी वर्ग में देश के निर्माण में डिजिटल मीडिया की भूमिका पर विचार व्यक्त करने वालीं विजडम पब्लिक स्कूल की लीजा मोहिनी प्रथम रहीं। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की अनामिका दूसरे और एसआरके इंटरनेशनल स्कूल के मुदित तीसरे स्थान पर रहे। चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज की नंदिनी मिश्रा चौथे, चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की सिमरन पांचवें स्थान पर रहीं।
वरिष्ठ वर्ग (कक्षा-11 व 12) का परिणाम
वरिष्ठ वर्ग (कक्षा-11 व 12) में देश के निर्माण में अखबार की भूमिका पर विचार व्यक्त करने वालीं विजडम पब्लिक स्कूल की ध्वनि अग्रवाल पहले स्थान पर रहीं। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की सुरभि दूसरे और चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज की संगीता तीसरे स्थान पर रहीं। चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की ईशा शर्मा व आयशा तरीन स्कूल की जरीन फातिमा चौथे, एसआरके के अंकित कश्यप पांचवें स्थान पर रहे।
इसी वर्ग में देश के निर्माण में डिजिटल मीडिया की भूमिका पर विचार व्यक्त करने वालीं विजडम पब्लिक स्कूल की प्राची प्रथम, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की आन्या चौधरी दूसरे और डीएवी इंटर कॉलेज के कपिल देव शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। आयशा तरीन स्कूल की मलीहा नसीम चौथे, चिरंजीलाल इंटर कॉलेज की यशोदा पांचवें, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज की इंदु चौहान छठवें, एसआरके की ओजस दत्त शर्मा सातवें स्थान पर रहीं।