फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Chaupal organized in Khair

Amar Ujala Chaupal: खैर में लगी चौपाल, चेयरमैन बोले- विकास योजनाएं बनाने में सभी का सहयोग जरूरी

Thu, 16 Jan 2025 11:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 11:16 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Chaupal organized in Khair
चौपाल में मंचासीन खैर नगर पालिका चेयरमैन व ईओ - फोटो : संवाद

खैर नगर पालिका परिषद खैर में 15 जनवरी को अमर उजाला चौपाल (शहर आपका-मुद्दा आपका) का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील के विकास के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। प्रबुद्ध नागरिकों ने यातायात, शिक्षा, कारोबार, सुरक्षा आदि मुद्दों पर अपने विचार रखे और अमर उजाला को बेहतर बनाने के लिए भी सुझाव दिए। खैर के विकास के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया गया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि एवं नगर पालिका खैर के चेयरमैन संजय शर्मा ने कहा कि जनता, शासन और प्रशासन के सामूहिक प्रयास से ही खैर तहसील क्षेत्र विकास के पथ पर दौड़ेगा। इसलिए विकास की योजना तैयार करने में सभी का सहयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही अमर उजाला के पाठक हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के लिए उन्होंने अमर उजाला की सराहना की। ईओ निषाद मधुरमय ने क्षेत्र के विकास के लिए दिए गए लोगों द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संजय शर्मा चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की दृष्टि से खैर तहसील क्षेत्र जिले में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण स्थान है। अलीगढ़ को हरियाणा से जोड़ने वाले इस क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर, यमुना एक्सप्रेस-वे, ट्रांसपोर्ट नगर, राज्य विश्वविद्यालय मुख्य मार्ग पर स्थित हैं। इसी के चलते इस क्षेत्र के विकास पर चर्चा के लिए अमर उजाला चौपाल का आयोजन किया गया। कवि मणि मधुकर मूसल ने इस आयोजन को अपनी रचना के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए कहा- रखी समस्या सामने, पूछे गए सवाल, अमर उजाला ने रखी जनता की चौपाल। संचालन उमेश कुमार शर्मा ने किया।
जनता

इन्होंने रखे विचार

क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कार्य लगातार किया जा रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर नालियां नहीं बनी हैं, जिसके चलते जलभराव की समस्या हो जाती है। कई क्षेत्रों की ऐसी समस्याओं को अमर उजाला ने प्रकाशित किया, जिसके बाद समाधान भी हुआ है।- मोहन स्वरूप अरोरा
कस्बे के बाजारों में जाम की समस्या रहती है, जिसका बड़ा कारण सड़कों पर अतिक्रमण होना है। पुलिस ने कई बार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया है, लेकिन समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए, जिससे जाम की समस्या से निदान मिले।- मुकेश कुशवाह
डाकघरों में कमीशन एजेंट नियुक्त किए गए हैं। एजेंट भागदौड़ करके टारगेट भी पूरा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर कमीशन नहीं दिया जा रहा। इसके लिए विभाग में चक्कर लगाने पड़ते हैं, महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।- चंद्रप्रकाश वर्मा


तहसील क्षेत्र में उच्च शिक्षा के पर्याप्त साधन नहीं हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अलीगढ़ तक दौड़ लगानी पड़ती है। अलीगढ़ मार्ग पर राज्य विश्वविद्यालय खुलने से राहत जरूर हुई है, लेकिन विज्ञान वर्ग की शिक्षा के साथ डिग्री कॉलेज खोलने की जरूरत है।- अशोक सिंघल
कसबे में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए श्मशान की भूमि की जरूरत है। इसके लिए प्रशासन से कई बार मांग की गई है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। अब मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। इसके अलावा कुछ सड़कों की हालत सुधारने की जरूरत है।- जितेंद्र सिंह जीतू
ग्रामीण
उन्नति के शिखर पर चढ़ें बेटियां...
अमर उजाला चौपाल में कवि मणिमधुकर मूसल ने अपनी रचनाओं के माध्यम से बेटियां की शिक्षा, शहीदों के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने अपनी रचनाएं सुनाईं...

उन्नति के शिखर पर चढ़ें बेटियां, जंग जीवन की अपनी लड़ें बेटियां।
ये बनें साहसी और बहादुर निडर, इसलिए है जरूरी पढ़ें बेटियां।
कर्मों से सुख-दुख मिलते हैं हमें सदा, कोई भी जन्म से महान नहीं होता है।
मातृ भूमि के लिए जो हो गए शहीद यहां, इससे बड़ा और बलिदान नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed