फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala along with Azad Foundation distributes ration among needy people in city

अलीगढ़: अमर उजाला बेस ने झुग्गियों में बांटा राशन, आजाद फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन

Sun, 05 Apr 2020 03:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 05 Apr 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala along with Azad Foundation distributes ration among needy people in city
राशन वितरण के समय उचित दूरी का रखा गया ध्यान - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला बेस ने रविवार को अब्दुल्ला कॉलेज के सामने स्थित झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के बीच आजाद फाउंडेशन के सहयोग से राशन का वितरण किया। इस दौरान झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने कहा कि अमर उजाला बेस एक मसीहा बनकर उनके सामने आया है। 

विज्ञापन


उनका कहना है कि वे लॉकडाउन की वजह से मजदूरी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में दिए हुए राशन से कुछ दिन का गुजरा हो जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सह नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह, सिविल लाइंस सीओ तृतीय अनिल समानिया व आजाद फाउंडेशन की सचिव और स्थानीय लोक अदालत की प्रभारी अध्यक्ष शाजिया सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन


एक-एक करके सभी ने झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के बीच राशन वितरण किया। इस दौरान पुलिसकर्मयों ने लोगों को उचित दूरी बनाए रखने में सहयोग किया। मालूम हो कि आजाद फाउंडेशन ने इन झुग्गियों को गोद लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन प्रशासन की हर योजना यहां तक पहुंचाने के लिए आजाद फाउंडेशन सक्रिय है। इतना ही नहीं, यहां के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। इस मौके पर बिलाल सलमान, याबर मजिद, इमरान खान सीआरपीएफ कमांडर, खालिद अहमद, मोहसिन खान, जुनैद, जफर महमूद, मुदस्सिर, बंटी, आरजे कल्पना, अनिल आजाद आदि मौजूद रहे। 


राशन वितरण के बाद आसिमा खातून ने कहा कि मैं घर में अकेली रहती हूं। राशन मिलने से कुछ दिनों के लिए राहत मिल गई है। अमर उजाला को शुक्रिया। वहीं रुकसाना ने कहा कि मेरे परिवार में नौ सदस्य हैं। राशन मिलने से अब कोई भूखा नहीं सोएगा। सहयोग के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed