फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Alumnus demands withdrawal of lawsuit lodged against AMU students

पूर्व छात्र ने एएमयू छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की

Fri, 14 May 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Alumnus demands withdrawal of lawsuit lodged against AMU students
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एएमयू के पूर्व एवं वर्तमान छात्रों ने गत वर्ष छात्रों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की है। पूर्व छात्र और अधिवक्ता मोहम्मद जोरेज ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह पिछले वर्ष नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में छात्रों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद दर्ज किए गए मुकदमा वापस करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री का स्वागत है लेकिन मुख्यमंत्री को छात्रों की मांग मान लेनी चाहिए। इसके अलावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी जोन दो के पूर्व प्रवक्ता इरशाद सलीम ने कहा कि मुख्यमंत्री को कालाबाजारी को रोकने, कोरोना वायरस के इलाज में काम आने वाले उपकरण, दवाओं, वैक्सीन, ऑक्सीजन जैसी चीजों में धांधली करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित परिवारों को मुफ्त राशन और 6000 रुपये प्रति महीना भत्ता दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed