फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Along with studies in education policy, employment is also

शिक्षा नीति में पढ़ाई के साथ रोजगार भी : डॉ. दिनेश

Thu, 07 Apr 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Along with studies in education policy, employment is also
एसवी कॉलेज के श्री शेखर सराफ मेमोरियल सभागार में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय शिक्षा नीति के राज्य स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की बारीकियों व उसकी उपयोगिता को बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों के पास विषय चयन के अधिक विकल्प रहेंगे और प्रत्येक विद्यार्थी किसी एक को क्षमता का प्रमाणित कोर्स करके पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार भी कर सकता है। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार महेश कुमार ने कहा कि पांच अप्रैल को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने एक राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रकोष्ठ गठित किया है, जिसके समन्वयक एसवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, सदस्य डीएस कॉलेज के डॉ. कमल सिंह, एसवी कॉलेज के डॉ. हरेंद्र गौड़ व टीकाराम कन्या विद्यालय से डॉ. मोनिका होंगी। अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव सीए अतुल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैलाश बिंद, सहायक कुलसचिव डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. नीता, डॉ. कृष्णा अग्रवाल, डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय, डॉ. निर्मला कुमारी, डॉ. वीणा उपाध्याय, डॉ. शशि बाला त्रिवेदी, डॉ. तनु वार्ष्णेय, डॉ. नीरू वार्ष्णेय, डॉ. इंदु वार्ष्णेय, डॉ. अतुल अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed