फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allottees of Swarn Jayanti Nagar Extension will get flats in Aligarh

ADA: बीस साल बाद स्वर्ण जयंती नगर विस्तार के आवंटियों को मिलेंगे फ्लैट, निर्माण का रास्ता साफ

Tue, 05 Aug 2025 04:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 04:24 PM IST
सार

एडीए ने 2004 में स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना शुरू की थी, जिसके तहत 14 हेक्टेयर जमीन पर आवासीय भूखंड और आवास आवंटित किए जाने थे। उस समय भूखंड की अनुमानित लागत करीब 4000 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी। इस योजना के तहत 248 लोगों को भूखंड और 12 लोगों को आवास आवंटित किए गए थे।

विज्ञापन
Allottees of Swarn Jayanti Nagar Extension will get flats in Aligarh
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने 2004 में शुरू की स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना में 20 साल बाद आवंटियों को फ्लैट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना में कई विवादों के कारण देरी हुई, लेकिन अब एडीए और आवंटियों के बीच सहमति बन गई है।  बोर्ड की मीटिंग में प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद फ्लैट के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विस्तार योजना में खाली पड़ी जमीन पर एडीए नई उप विधि-2025 के तहत चार से पांच तल ऊंचाई की ग्रुप हाउसिंग में फ्लैट तैयार कर उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन


एडीए ने 2004 में स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना शुरू की थी, जिसके तहत 14 हेक्टेयर जमीन पर आवासीय भूखंड और आवास आवंटित किए जाने थे। उस समय भूखंड की अनुमानित लागत करीब 4000 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी। इस योजना के तहत 248 लोगों को भूखंड और 12 लोगों को आवास आवंटित किए गए थे। योजना की शुरुआत के बाद कई समस्याएं सामने आईं। करीब पांच हेक्टेयर जमीन सीलिंग के तहत चली गई, जिसे बाद में कोर्ट के आदेश पर एडीए ने किसानों को वापस कर दिया। इसके अलावा ढाई हेक्टेयर जमीन पर किसानों के साथ सहमति नहीं बन सकी और मामला कोर्ट में चला गया।

विज्ञापन

इन विवादों के चलते एडीए के पास मात्र सात हेक्टेयर जमीन बची। इस वजह से कई आवंटियों को भूखंड या कब्जा नहीं मिल सका। कुल 170 आवंटियों को जमीन नहीं दी जा सकी थी, जिसके कारण वे कई साल से एडीए के चक्कर काट रहे थे। मगर अब उन्हें फ्लैट मिलेंगे। एडीए और आवंटियों के बीच हुए विचार-विमर्श में करीब 100 आवंटियों ने फ्लैट लेने के लिए सहमति जताई है।

2024 से भूमि के लिए भटक रहे स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना के आवंटियों को फ्लैट देने का प्रस्ताव पास हो चुका है। एडीए अब ग्रुप हाउसिंग योजना के तहत फ्लैट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेगा। यह कदम न केवल आवंटियों को उनके हक का आवास दिलाएगा, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे विवादों को भी सुलझाने में मदद करेगा।-कुलदीप मीणा, वीसी, एडीए
भूमि आवंटन के बाद हम सभी लोग कई साल से एडीए का चक्कर लगा रहे थे। कई बार कई मुद्दों पर बात बनीं। मगर वह अमल में नहीं लाई गई। अब यह प्रस्ताव बोर्ड में पास होने से फ्लैट की उम्मीद जगी है।-डॉ. बाल किशन, अध्यक्ष, स्वर्णजयंती नगर विस्तारीकरण योजना समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed