फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allegations of beating a complainant who had come with a request for street lights, uproar

Aligarh News: स्ट्रीट लाइट का प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे फरियादी को पीटने का आरोप, हंगामा

Thu, 09 Oct 2025 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Allegations of beating a complainant who had come with a request for street lights, uproar
जिला पंचायत कार्यालय पर बुधवार देर शाम हंगामा हो गया। सासनी क्षेत्र के गांव समामई के रहने वाले युवक का आरोप है कि वह अपने गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए कार्यालय आया था। यहां नोकझोंक के दौरान मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन

इसके बाद हंगामे ने तूल पकड़ लिया। युवक जिला पंचायत कार्यालय के सामने बीच सड़क पर लेट गया। जिससे अलीगढ़ रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। कुछ अन्य लोगों ने उसे पकड़कर फिर से मारपीट की। जिसके कुछ देर बाद तक यह युवक जिला पंचायत कार्यालय परिसर में ही लेटा रहा। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक ने पुलिस को बताया कि वह स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए कार्यालय आया था, लेकिन उसके साथ यहां कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। जिला पंचायत के एएमए उमेश पटेल ने बताया कि वे कार्यालय से शाम पांच बजे निकल गए थे, मामले की जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed