फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allegation of taking a bribe for land measurement; video goes viral.

Aligarh News: पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो वायरल

Fri, 03 Jul 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Allegation of taking a bribe for land measurement; video goes viral.
तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक पर जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्व निरीक्षक के पास बैठा एक व्यक्ति पांच हजार रुपये लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। रामपुर शाहपुर निवासी अंसार खां ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने पहले डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। उनका कहना है कि मांग के अनुसार रुपये देने के बाद भी रिपोर्ट लगाने के नाम पर 12 हजार रुपये और मांगे गए। आरोप है कि इसी दौरान राजस्व निरीक्षक के पास बैठे एक व्यक्ति को पांच हजार रुपये दिए गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। एसडीएम हरिश्चंद्र ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आ गया है। मामले की रिपोर्ट तैयार कर जिला मुख्यालय भेज दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed