फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allegation of irregularities in cricket trial, complaint to BCCI

अलीगढ़ः क्रिकेट ट्रायल में अनियमितता का आरोप, बीसीसीआई से शिकायत

Fri, 13 Aug 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Allegation of irregularities in cricket trial, complaint to BCCI
अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से कराए गए अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल में अनियमितता का आरोप अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी के कोच अजय शर्मा ने लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव व बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को ईमेल करके की है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों से अलीगढ़ में क्रिकेट के नाम पर गोरखधंधा चल रहा है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को हुए अंडर-19 के ट्रायल में करीब 350 लड़कों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को चार-चार गेंदें डलवाकर हटा दिया गया। कुछ बल्लेबाजों को सिर्फ छह गेंदें खिलाई गईं। अन्य एकेडमी के बल्लेबाजों व गेंदबाजों के भविष्य का फैसला चार-छह गेंद में हो गया, जबकि एसोसिएशन की एकेडमी में अभ्यास करने वाले चार-चार बार बोल्ड होकर भी टीम में चुने गए हैं। 3 वर्ष पहले अंडर-16 में ओवर एज होने वाले खिलाड़ी को अंडर-19 का ट्रायल दिलाया गया। अजय शर्मा ने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर खेल होने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब ने बताया कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय दिया गया है। उनके लिए कोई हिंदू-मुस्लिम नहीं, बल्कि सभी खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed