फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All three played studied came together in the topper list of Aligarh district

Aligarh News: तीनों साथ-साथ खेले, पढ़े और एक साथ आए अलीगढ़ जिले की टॉपर लिस्ट में, बताई अपनी सक्सेज स्टोरी

Tue, 25 Apr 2023 10:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 25 Apr 2023 10:58 PM IST
सार

अलीगढ़ के डोरी नगर स्थित आदर्श ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के तीन बच्चे रोहित यादव, कृति वार्ष्णेय और राजा माथुर ने यूपी बोर्ड के जिले की टॉपर लिस्ट में एक साथ जगह बनाई। रोहित यादव, कृति वार्ष्णेय और राजा माथुर स्कूल में एक साथ पढ़े, हॉस्टल में एक साथ रहे और एक साथ खेले।

विज्ञापन
All three played studied came together in the topper list of Aligarh district
आदर्श ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के छात्र टॉपर बनने पर खुशी व्यक्त करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के रिजल्ट घोषित होने के बाद जैसे ही तीन दोस्तों ने जिले की टॉपर लिस्ट देखी, तो तीनों के ही नाम उस लिस्ट में नजर आए। अलीगढ़ के डोरी नगर स्थित आदर्श ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के तीन बच्चे रोहित यादव, कृति वार्ष्णेय और राजा माथुर ने यूपी बोर्ड के जिले की टॉपर लिस्ट में एक साथ जगह बनाई।

विज्ञापन


विज्ञापन


रोहित यादव, कृति वार्ष्णेय और राजा माथुर स्कूल में एक साथ पढ़े, हॉस्टल में एक साथ रहे और एक साथ खेले। स्कूल के रोहित यादव ने हाईस्कूल परीक्षा उतीर्ण कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कृति वार्ष्णेय ने हाईस्कूल की परीक्षा पास कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजा माथुर ने इंटरमीडिएट की परीक्षा को उतीर्ण किया और जिले में 9वां स्थान हासिल किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित यादव आइएएस अधिकारी बनना चाहता है। कृति वार्ष्णेय एनडीए में जाकर देश सेवा करना चाहती है। राजा माथुर आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। तीनों के अभिभावक भी उन्हें वही बनाना चाहते हैं, जो वह बनना चाहते हैं। तीनों ही सोशल मीडिया को कुछ मिनट की उपयोग करते हैं।  तीनों ने ही 5 से 6 घंटे सेल्फ स्टडी की। किसी ने भी किसी कोचिंग या ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। स्कूल और आश्रम पद्धति पर संचालित स्कूल के हॉस्टल में अनुशासन के साथ पढ़ाई को सफलता के लिए जरूरी बताया।

रोहित यादव, कृति वार्ष्णेय और राजा माथुर, जिस हॉस्टल में रहते हैं, वहां पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। वहां रोजाना हनुमान चालीसा पाठ, सुंदकाण्ड पाठ, मंत्र और हवन नित्य दिनचर्या में शामिल है। हॉस्टल में स्वास्थय के लिए खेल पर भी ध्यान दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed