फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All three murderers sent to jail

Aligarh News: तीनों हत्यारोपी भेजे जेल, अन्य की तलाश में दबिश दे रही है खैर पुलिस

Mon, 11 Mar 2024 09:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 09:30 PM IST
सार

8 मार्च को खैर थाने के गांव दरकन नगलिया में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग में खैर निवासी ध्रुव शर्मा की गोली लगने से मौत हो गई थी। तो वही दूसरे पक्ष से लक्ष्मण भी चोटिल हो गया था। ग्यारह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
All three murderers sent to jail
भेजे जेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खैर कोतवाली में तैनात प्रशिक्षु आईपीएस की अगुआई में खैर पुलिस ने गिरफ्तार किये गये हत्या के तीन आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि 8 मार्च को खैर थाने के गांव दरकन नगलिया में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग में खैर निवासी ध्रुव शर्मा की गोली लगने से मौत हो गई थी। तो वही दूसरे पक्ष से लक्ष्मण भी चोटिल हो गया था। ग्यारह लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर के बाद रविवार को  एसएचओ प्रवीन कुमार सिंह, हलका इंचार्ज रनवीर सिंह व एसआई गंगाराम गंगवार ने तुलाराम व रामवीर सिंह पुत्र भोजराज, राजू पुत्र गंगासहाय निवासी दरकन नगलिया को बाजिदपुर अखाडे के निकट से गिरफ्तार किया था। तीनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रायफल व तमंचा कारतूस भी बरामद हुए थे। 
विज्ञापन


11 मार्च को खैर पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर नामजदों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह राणा के अनुसार शेष नामजदों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। बरामदगी के आधार पर केस में आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed