{"_id":"7f75ab15ecd00c1f821e4bda9b37b761","slug":"all-results-in-just-12-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 12 घंटे में सारे परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 12 घंटे में सारे परिणाम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 14 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में हुए प्रधानी एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव परिणाम रविवार देर शाम तक घोषित कर दिए गए।
प्रधानी के 902 तो ग्राम पंचायत सदस्यों के 11434 वार्ड 15829 प्रत्याशी मैदान में थे। 12 ब्लॉकों के निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सभी नतीजे घोषित करने में सवा दो बजे खैर ब्लॉक ने बाजी मारी।
सबसे अंत में जवां ब्लॉक का पूरा परिणाम रात आठ बजे के करीब आया। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
मतगणना में प्रधानी के 902 पदों पर काबिज होने के लिए 7556 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। ग्राम पंचायत सदस्यों के 11434 वार्डों के लिए 8273 प्रत्याशियों में कांटे का संघर्ष था। मतगणना के लिए सभी 12 ब्लॉकों में 716 टेबिल लगाई गई।
पहली शिफ्ट में 513 टेबिलों पर पांच-पांच गणनाकर्मियों ने वोटों की गिनती का काम किया। रिजर्व कर्मियों को मिला कर चार हजार कर्मचारियों ने गणना का काम किया। कुल 12 आरओ एवं 171 एआरओ तैनात रहे।
विज्ञापन
मतगणना के दौरान डीएम डॉ. बलकार सिंह एवं एसएसपी जे.रविंदर गौड़ ने नवाब सिंह इंटर कालेज कासिमपुर एवं केएमवी इंटर कालेज अतरौली का दौरा कर व्यवस्थाएं देखीं।